Anupama Update: अनुज ने बनाया बरखा और अंकुश का सच जानने के लिए सॉलिड प्लान? क्या अनुपमा को है इसकी भनक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 07:47 AM IST

Anupama 5th September 2022 Written update: अनुपमा की कहानी में अगला बड़ा यू-टर्न तब आएगा जब अनुज बेहोश हो जाएगा। अनुपमा की जमीन पूरी तरह से हिल जाती है। आने वाले एपिसोड में अनुज अपनी याददाश्त खोने लगेगा?

Anupama Update: अनुज ने बनाया बरखा और अंकुश का सच जानने के लिए सॉलिड प्लान? क्या अनुपमा को है इसकी भनक

Anupama Written update: अनुपमा की आगामी कहानी में एक बड़ा मोड़ देखने के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि शो का नया प्रोमो भयानक वाइब्स दे रहा है। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अनुज अचानक बिस्तर से गिर जाता है जिससे अनुपमा बुरी तरह चौंक जाती है। जैसे ही वह दौड़कर उसके पास जाती है और उसे अपनी गोद में लेती है, वह अंदर तक हिल जाती है जब उसे पता चलता है कि अनुज कांप रहा है। अनुपमा इस हालत में डर गई है और वो काका को पुकारती है। तभी अंकुश, बरखा और काका, अनुज के पास दौड़े चले आते हैं। 

अनुज को आएगा एपिलेप्सी अटैक
इस बीच अनुपमा की कहानी में अगला बड़ा यू-टर्न आएगा, जब अनुज को होश आता है लेकिन वह रात की घटना से मिली चोट को याद करने में विफल रहता है। अब जब अनुज, किंजल की डिलीवरी के बारे में पूछता है तो अनुपमा की जमीन पूरी तरह से हिल जाती है। आगे आने वाले एपिसोड में अनुज अपनी याददाश्त खोने लगेगा। सर्जरी के बाद अनुपमा को एक बड़ी दुविधा में डाल देने के बाद यह साइड इफेक्ट होने लगेगा। क्या इस बार अनुपमा अपने प्यार को बचा पाएगी?

सर्जरी के साइड इफेक्ट
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो अनुपमा टीआरपी लिस्ट में लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है। शो में जब से अनुज कपाड़िया का एक्सीडेंट दिखाया गया तो दर्शकों को सांसें अटक गई हैं। आखिरकार अनुपमा की मेहनत रंग लाई है और अनुज धीमे-धीमे रिकवर कर रहा है। लेकिन अब सर्जरी के बाद अनुज पर इसके साइड इफेक्ट होने शुरू हो गए हैं।

तो क्या अनुज कपाड़िया की याददाश्त सच में चली गई है? या फिर वह जान बूझकर ऐसा कर रहा है ताकि अंकुश और बरखा की सच्चाई जान सके कि वह अनुपमा के साथ कैसा बर्ताव करेंगे? दोनों वाकई बदल गए हैं या फिर घर में टिके रहने के लिए अनुज की जी हुजूरी कर रहे हैं?

End of Article