Jhalak Dikhla Jaa 10 Highlights : रुबीना दिलैक से लेकर निया शर्मा तक ने दिखाया डांस का जलवा, जानिए नोरा फतेही ने क्यों मांगी माफी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 12:52 AM IST

Jhalak Dikhla Jaa 10 Highlights : 5 साल बाद टीवी पर झलक दिखला जा 10 की वापसी हुई है। शो का पहला एपिसोड 3 सितंबर को ऑनएयर हुआ था। शो में टीवी के पॉपुलर स्टार्स ने हिस्सा लिया है। आइए एक नजर झलक दिखला जा 10 के हाइलाइट्स पर डालते हैं।

Jhalak Dikhla Jaa 10 Highlights : रुबीना दिलैक से लेकर निया शर्मा तक ने दिखाया डांस का जलवा, जानिए नोरा फतेही ने क्यों मांगी माफी?

Jhalak Dikhla Jaa 10 Highlights : डांस रियलिटी शो झलक दिखला 10 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो पर धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, रुबीना दिलैक, गुंजन सिन्हा, निया शर्मा, अली असगर समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। 5 साल बाद झलक दिखला जा 10 टीवी पर वापस आया है। इस शो का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। शो को माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही जज कर रहे हैं। आइए जानते हैं झलकर दिखला जा 10 में क्या - क्या हुआ।

1.सबसे पहला परफॉर्मेंस टीवी की चहेती बहू रबीना दिलैक ने दिया। एक्ट्रेस ने अपने किलर डांस मूव्स से जजेस को इंप्रेस कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपना कॉम्पटिशन किसी को नहीं मानती हूं। उन्होंने आगे कहा कि वो पिछले 8 साल से झलक दिखला जा में आने की कोशिश कर रही थीं। ताकि वो अपनी आइडल माधुरी दीक्षित के सामने डांस कर सके।

2. भाभी जी घर पर हैं स्टार शिल्पा शिंदे ने माधुरी दीक्षित के गाने घाघरा पर डांस किया। एक्ट्रेस ने कमाल का परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस के बाद माधुरी दीक्षित ने कहा मैं जानना चाहती हूं कि आप इतने समय से कहां गायब थीं। शिल्पा ने कहा मेरा पास काम नहीं था। मुझे सुकून चाहिए थे, इसलिए मैं सबसे दूर शांति चाहती थीं।

3. कॉमेडियन अली असगर ने दादी के किरदार में चिकनी चेमली गाने पर जमकर डांस किया। एक्टर ने शो के दौरान अपने कॉमेडी से कंटेस्टेंट्स से लेकर जजेस तक को खूब हंसाया।

4.अनुपमा फेम पारस कलनावत ने हीरो के स्टाइल में भुल भूलैया 2 गाने पर परफॉर्म किया। एक्टर ने बताया कि वो नोरा फतेही के बहुत बड़े फैन है और उनसे मिलने के लिए उनकी वैनिटी के बाहर करीब ढेर घंटे तक खड़े थे। लेकिन उनसे मिल नहीं पाए। नोरा ने पारस से माफी मांगते हुए उनके साथ डांस किया।

5. शो में 6 साल की गुंजन सिन्हा ने अपने परफॉर्मेंस से हर किसी को चौंका दिया। अमृता खानविलकर और धीरज धूपर ने कहा इससे हमारा कोई कॉम्पिटशन नहीं है। गुंजन शो में छोटा पैकेट बड़ा धमाका है।

6. एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने पॉवरफुल परफॉर्मेंस दिया। एक्ट्रेस ने अपने कोरियोग्राफर अकाश पर प्रैंक करते हुए बेहोश होने का नाटक किया।

7. टिकटॉकर मिस्टर फैजल शेख ने इमोशनल डांस परफॉर्मेंस दिया। शो पर उन्होंने अपने स्ट्रगल की कहानी बताई जिसे सुनने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया।

8. एक्ट्रेस निया शर्मा ने नोरा फतेही के गाने साकी- साकी पर धमाकेदार परफॉर्म किया। निया ने कहा कि मैं नोरा फेतही से प्रेरित हूं। एक्ट्रेस का नोरा आभार जताते हुए शुक्रिया कहा। एक्ट्रेस के पॉवरफुल डांस परफॉर्मेंस की जजेस ने खूब तारीफ की।

9. शो में जहां ज्यादातर कंटेस्टेंट्स टीवी इंडस्ट्री से आए हैं वहीं, जोरावर कालरा पेशे से शेफ और उनके दुनिया भर में रेस्टोरेंट चलते हैं। उन्होंने नच पंजाबन गाने पर जमकर डांस किया। कालरा का डांस से दूर- दूर कोई नाता नहीं है।

10. इस शो को मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। मनीष अपनी होस्टिंग में कॉमेडी का तड़का लगाना नहीं भूलते हैं। मनीष कंटेस्टेंट्स और जजेस के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए।

End of Article