Anupama Upcoming twist : अनुपमा के लिए बा के दिल में बढ़ेगी कड़वाहट, तोषू करेगा घरवालों के सामने आत्महत्या की कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 11:00 AM IST

Anupama Upcoming Twist :  अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। अनुपमा एक तरफ सबकी गलतियों को सुधारने में लगी हैं तो दूसरी तरफ परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। शो में दर्शकों को कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं।

Anupama Upcoming twist : अनुपमा के लिए बा के दिल में बढ़ेगी कड़वाहट, तोषू करेगा घरवालों के सामने आत्महत्या की कोशिश
Photo Credit: Instagram

Anupama Upcoming Twist : स्टार प्लस का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहता है। शो में इन दिनों धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। तोषू के अफेयर की बात से किंजल पूरी तरह से टूट चुकी है और शाह परिवार छोड़ने का फैसला लेती हैं। किंजल अपनी बेटी के साथ अनुज और अनुपमा के घर रहने चली गई है। इस दौरान अनुपमा सबकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करती हैं। वहीं, शाह परिवार में बा कहती है कि मुझे अपनी बहू और पोति वापस चाहिए। बा कहती है मैं अपनी बहु किंजल को लाने के लिए अनुपमा के घर जा रही हूं।

बा और अनुपमा के बीच होगी तीखी नोकझोंक

कपाड़िया मेंशन में बा किंजल से कहती है अपने घर वापस चलो। अपना घर ऐसे बिखरने मत दो। बा के बहुत समझाने के बाद भी किंजल मना कर देती हैं। बा और अनुपमा के बीच नोकझोंक हो जाती है। इस दौरान बा की जबान एक बार फिसल जाती है और कहती है अनुपमा का तो काम ही घर तोड़ने का है तू तो उसकी तरह मत बन। अनुपमा और बा के बीच इससे पहले भी कई बार मन मुटावे हुए हैं। हमेशा की तरह बा इस बार भी सभी की गलतियों का जिम्मेदार अनुपमा को मानती हैं।

तोषू करेगा सुसाइड करने की कोशिश

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा की तोषू को लगेगा की अनुपमा की वजह से घरवालों ने उसे अकेला छोड़ दिया है। ऐसे में तोषू सबसे अपनी गलती की माफी मांगने के लिए तैयार होता है। वो किंजल से भी माफी मांगता है। लेकिन किंजल उसे माफ करने से मना कर देती हैं  और बदले में तलाक के पेपर देती है। तोषू तलाक की बात सुनकर गुस्सा हो जाता है और घरवालों के सामने सुसाइड करने की कोशिश करता है। तोषू के इस कदम के लिए भी बा अनुपमा को जिम्मेदार ठहराएगी।

End of Article