Anupama Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल में मान (अनुज कपाड़िया और अनुपमा) के फैंस के लिए खुशखबरी है। टीवी की ये पॉपुलर जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अनुज ने भले ही अपने दिल की बात अनुपमा से कह दी है पर अनुपमा ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में दोनों शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, शादी के लिए अनुपमा एक शर्त भी रखेगी।
अनुपमा के आने वाले एपिसोड (Anupam Serial Spoiler) में अनुज की बहन मालविका कहेगी कि अनुज और अनुपमा को शादी कर लेनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिसमस पार्टी के दौरान मालविका कहेगी कि अनुज और अनुपमा को शादी कर लेनी चाहिए। अनुज ये सुनकर नाराज हो जाएगा वह कहेगा कि उसने उसका अतीत जाने बगैर ऐसी बातें क्यों की। अनुज और मालविका के बीच लड़ाई हो जाती है। अनुपमा मालविका को मनाने के लिए आगे आती हैं। अनुपमा इसके बाद अनुज से शादी करने के लिए हां कह देती हैं।

अनुपमा रखेगी ये शर्ती
अनुपमा भले ही शादी के लिए हां कह देगी पर एक शर्त रखेगी। अनुपमा मालविका से मांग करेगी कि वह कभी भी अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाएगी। अगर वह ये वादा करने को तैयार है तो अनुपमा भी अनुज से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी। अब क्या मालविका इस शर्त को मानेगी या नहीं, अनुज और अनुपमा की शादी होगी या नहीं, ये सब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।

अनुज को पसंद नहीं मालविका-वनराज की पार्टनरशिप
अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुज अनुपमा को समझाता है कि वह वनराज और मालविका की पार्टनरशिप पसंद नहीं कर रहा है। अनुपमा कहती है कि वनराज अभी सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रहा है। भले ही उसने मुझे धोखा दिया पर वह खराब आदमी नहीं है।

अनुपमा अनुज से कहती हैं कि वह अपनी बहन पर भी भरोसा किया करें। हालांकि, अनुज नहीं मानता है और मालविका से कहता है कि वह इस प्रोजेक्ट पर से अपना हाथ खींच लें और वनराज को अपना बिजनेस खुद संभालने दें।

