Anupama Serial 20 Dec 2021: अनुज-अनुपमा की दोस्ती से हुई मालविका को जलन, क्या बनेगी दोनों के रिश्ते की नई विलेन?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 09:18 AM IST

Anupama Serial 20 December 2021: टीवी सीरियल अनुपमा में मालविका के आने के बाद से ही अनुज और अनुपमा के रिश्ते में नए मोड़ आ रहे हैं। जानिए क्या हुआ आज अनुपमा के एपिसोड में...

Anupama Serial 20 Dec 2021: अनुज-अनुपमा की दोस्ती से हुई मालविका को जलन, क्या बनेगी दोनों के रिश्ते की नई विलेन?

Anupama Serial Update 20 Dec 2021 Update. अनुपमा सीरियल में नए किरदार मालविका की एंट्री हो गई है। पिछले एपिसोड में मालविका और अनुज को साथ में देखकर शाह परिवार हैरान रह गया। हालांकि, मालविका ने अनुज को अपना बड़ा भाई बताया है। हालांकि, मालविका के बारे में न बताने पर अनुपमा अनुज से नाराज होती हैं। वहीं, वनराज और अनुपमा को साथ बात करते हुए काव्या जलने लगी हैं। 

काव्या इसके बाद अनुपमा (Anupama Serial Update) को अनुज के खिलाफ भड़काती हैं। वह कहती हैं अनुज अपनी बहन के आते ही उसे भूल गई हैं। वहीं, घर जाते वक्त मालविका बार-बार बेचैन होने लगती हैं। घर जाने के बाद मालविका और अनुज अपने बचपन को याद करती हैं। दूसरी तरफ अनुज को अपने से दूर जाते हुए अनुपमा परेशान होने लगती है। अनुज अनुपमा के पास उसे समझाने के लिए जाता है। वहीं, मालविका घर पर पूछती हैं कि उसका भाई अनुपमा के पास गया है।   

Anupama Serial

मालविका होती है नाराज
अनुज अनुपमा से पूछता है कि वह घर पर क्यों नहीं आई। वहीं, काव्या वनराज को चेतावनी देती है कि वह मालविका के प्यार में न पड़े। इस पर वनराज कहता है कि वह अब लाइफ में केवल उठना चाहता है। उसे अब इन चीजों को कोई मतलब नहीं है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुज अनुपमा के आगे हाथ जोड़ते हुए माफी मांगता है। वह अनुपमा की गोद में सिर रखकर रोने लगता है। ये सब मालविका देख लेती हैं। मालविका गुस्से में कहती हैं कि वह अपनी घर की बातें बाहरवालों को क्यों बता रहा था। उसे ये सब पसंद नहीं है। 

Anupama Serial

अनुपमा को भड़काएगी काव्या 
अनुपमा के आगामी ट्रैक में कुछ दिलचस्प ड्रामा देखने को मिलेगा। अनुज और मालविका का रिश्ता अनुपमा के लिए और परेशानी खड़ी करने लगेगा। इतना ही नहीं इधर काव्या को इनसिक्योरिटी होगी जब वो मालविका-वनराज को साथ देखेगी। 

Anupama Serial

काव्या अच्छी तरह जानती है कि अनुज, मालविका और वनराज की पार्टनरशिप के लिए कभी हां नहीं कहेगा। अब काव्या भी अनुज को वनराज और मालविका को अलग करने के लिए उकसाती नजर आएगी। 

End of Article