अनुपमा 28 जून 2022 एपिसोड अपडेट: पाखी-अधिक की दोस्ती से परेशान अनुपमा, बरखा को सबक सिखाएगी लीला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 11:13 AM IST

अनुपमा, 28 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा सीरियल में अधिक और पाखी की दोस्ती से अनुपमा परेशान होने लगती है। वहीं, लीला और राखी कहते हैं कि अगर गोद भराई की रस्म में कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदार अनुपमा होगी। जानिए क्या हुआ अनुपमा में आज....

अनुपमा 28 जून 2022 एपिसोड अपडेट: पाखी-अधिक की दोस्ती से परेशान अनुपमा, बरखा को सबक सिखाएगी लीला

अनुपमा, 28 जून 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा देखती है कि पाखी अपने फोन में बिजी है। वह पाखी और अधिक की दोस्ती को याद करती है और उससे बात करने का निर्णय लेती हैं। अनुपमा कहती हैं कि आज की जनरेशन लड़के और लड़की में फर्क नहीं करती और ऐसी दोस्ती होती है। वहीं, हंसमुख का इनविटेशन स्वीकार करने पर बरखा अंकुश पर नाराज होती है। वह कहती है कि शाह परिवार क्लासी नहीं है, ऐसे में वह उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। 

अंकुश बरखा को समझाता है कि हंसमुख ने प्यार से उन्हें इनवाइट किया है। बरखा कहती है कि शाह परिवार केवल औपचारिकता निभा रहा है। सारा अनुपमा का पक्ष लेती है और बरखा से कहती है कि किसी रिश्ते का अपमान नहीं करना चाहिए। सारा कहती है कि अगर कोई नहीं जाएगा तो वह अकेले जाएगी। अधिक बरखा से कहता है कि वह भी शाह परिवार के घर चले ताकि अनुज की नजरों में अच्छा बने रहे। अनुपमा सभी को काम बांटती है। वह कहती है कि किंजल के अलावा पारितोष के लिए रस्में निभाई जाएगी। लीला कहती है कि कोई भी काव्या और वनराज को मिस नहीं कर रहा।

Anupama

अधिक को मैसेज करती है पाखी  (Anupama episode written update)
पाखी अधिक को मैसेज भेजती है कि वह उससे मिलने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकती है। अनुपमा पाखी को मोबाइल यूज करते देखती है और परेशान हो जाती है। काव्या वनराज से पूछती है कि क्या उसकी प्रेजेंटेशन तैयार है। वनराज गोद भराई की रस्म के बारे में ही बात करने लगता है। काव्या सुनकर चौंक जाती है। इसके बाद वह कहता है कि हां प्रेजेंटेशन तैयार है। वनराज कहता है कि पिता का दर्द कोई नहीं जानता है। काव्या कहती है कि नौकरी जरूरी है लेकिन, गोद भराई की रस्म भी उतनी ही जरूरी है।

Anupama Serial Update

अनुपमा को होती है चिंता
लीला तैयारी कर रही होती है। हंसमुख कहता है कि वह अपना प्यार गुस्से में क्यों छिपाती है। लीला सोचती है कि यदि गोद भराई की रस्म में कुछ बुरा होता है तो अनुपमा जिम्मेदार होगी। बरखा सोचती है कि किसी ने उससे कुछ गलत कहा तो वह भी मुंहतोड़ जवाब देगी।

अनुपमा को चिंता होती है कि बरखा, राखी और लीला एक ही छत के नीच आएंगे तो क्या होगा। अनुज और अनुपमा एक दूसरे की तारीफ करते हैं। राखी, बरखा शाह परिवार के घर आती है। लीला बरखा से कहती है कि जूते बाहर उतारकर घर के अंदर आए। अनुपमा परेशान हो जाती हैं।  

End of Article