'शादीशुदा' डॉक्टर को डेट कर रही हैं Jasleen Matharu, Anup Jalota ने लॉकडाउन में ढूंढ़ा रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2020, 09:57 AM IST

Anup Jalota finds a match for Jasleen Matharu: जसलीन मथारू एक डॉक्टर को डेट कर रही हैं, जो अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। अनूप जलोटा ने उनके लिए ये रिश्ता ढूंढ़ा है।

'शादीशुदा' डॉक्टर को डेट कर रही हैं Jasleen Matharu, Anup Jalota ने लॉकडाउन में ढूंढ़ा रिश्ता
Photo Credit: Instagram

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के बारहवें सीजन के दौरान भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का रिश्ता बेहद सुर्खियों में रहा था। दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी आईं, लेकिन अनूप जलोटा ने जसलीन को अपनी शिष्या बताया। अनूप ने तो यहां तक भी कहा था कि वे जसलीन के लिए अच्छे लड़के की तलाश में हैं। अब लगता है कि उनकी तलाश खत्म हो गई है।

कुछ दिनों पहले जसलीन ने सिंदूर लगाए और चूड़ा पहने एक फोटो और वीडियो शेयर की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने शादी रचा ली है। जसलीन ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए बॉम्बे टाइम्स को बताया कि वे किसी को वर्चुअली डेट कर रही हैं।

जसलीन भोपाल के एक एस्थेटिक के साथ रिलेशनशिप में हैं। खास बात ये है कि इसके पीछे अनूप जलोटा का हाथ है। उन्होंने ने ही कुछ हफ्ते पहले जसलीन और सर्जन को वीडियो कॉल के जरिए मिलवाया। अनूप उनके मैच मेकर बने।

इस इंटरव्यू में जसलीन ने बताया कि मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि यह मेरी जिंदगी है और मुझे खुशी है कि अनूप जी इसमें शामिल हैं। c लेकिन लॉकडाउन के चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि इसमें और देरी करने की बजाय अनूप जी ने हमें वर्चुअली मिलवाया। हम बहुत बात करते हैं।

इस दौरान जसलीन से पूछा गया कि क्या डॉक्टर ने उनसे अनूप जलोटा के साथ उनके कथित अफेयर के बारे में पूछा। तो जसलीन ने बताया कि डॉक्टर ने इस बारे में कोई बात नहीं की। बकौल जसलीन, उन्हें अभी तक तलाक नहीं मिला है, इसलिए हम अभी थोड़ा वक्त ले रहे हैं।

End of Article