टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कनिका मान को देख धड़का Rohed Khan का दिल, बोले- जब मैंने उसे पहली बार देखा...

Bigg Boss 20 Rohed Khan Attracted To Kanika Mann: 'बिग बॉस 20' से रोहेद खान का पत्ता कट चुका है। वहीं शो से बाहर आते ही उन्होंने बताया कि वह कनिका मान को देख आकर्षित हुए थे।

Image

Bigg Boss 20: कनिका मान की ओर आकर्षित हुए थे रोहेद खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Rohed Khan Attracted To Kanika Mann: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किाय हुआ है। आए दिन सलमान खान के 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। शो से बीते सप्ताह रोहेद खान का पत्ता कट गया। वह 'बिग बॉस 20' से निकलने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। रोहेद खान के एविक्शन पर जहां कई दर्शकों ने विरोध जताया तो वहीं कुछ ने इसका सपोर्ट किया। 'बिग बॉस 20' से निकलते ही रोहेद खान ने घर से जुड़े कई राज भी खोले। उन्होंने शो से बाहर आने के बाद बताया कि वह कनिका मान की ओर आकर्षित हुए थे। रोहेद खान का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार कनिका को देखा तो वह हैरान हो गए थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti के खिलाफ बोलने के बाद सिंगर Sajid को मिली धमकी, भड़के गायक बोले- 'बाप से पंगा नहीं',

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से बाहर आने के बाद रोहेद खान (Rohed Khan) ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान कनिका मान (Kanika Mann) के बारे में बातचीत की। 'बिग बॉस 20' फेम ने कहा, "देखो जब मैंने कनिका को पहली बार देखा तो मैं ऐसा था कि 'ओह'। और सबसे बड़ी चीज ये थी कि मुझे संस्कृत में कनिका नाम का मतलब भी मालूम था। और ऐसा नहीं था कि मैंने वो चीजें जल्दबाजी में सीखीं और फिर मैं अंदर गया था। मैंने संस्कृत सीखना सात से आठ महीने पहले ही शुरू कर दिया था, क्योंकि किसी ने मुझे कहा था कि मुझे मेरी भाषा पर काम करने की जरूरत है। तो मैंने याद रखा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गेम के लिए Kanika Mann ने दोस्त Isha Rikhi को दिया धोखा, अमन ने यंग से लिया पंगा

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) एक्स कंटेस्टेंट रोहेद खान ने कनिका मान के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं सच में मंत्रमुग्ध रह गया था और मुझे एहसास हुआ था कि उसकी तरफ से भी ऐसा कुछ था। लेकिन जो हुआ दो से तीन दिन के बाद, हर किसी को अपना कोना मिल गया था। अब इस हफ्ते, जब हमने बातचीत करनी शुरू कर दी थी तो शुरुता में मुझे लगा कि वो मुझे छेड़ रही है और मेरा मजाक बना रही है, क्योंकि मैं यहां से हूं। जिस तरह से वो बर्ताव कर रही थी। लेकिन इस हफ्ते, जब उसकी अदाएं थोड़ा कम हुईं तो आकर्षण और बढ़ने लगा।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article