एजुकेशन

Brazil से पढ़ाई का है ड्रीम, सरकार की इस स्कॉलरशिप से सपना होगा साकार

Brazil देश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय छात्रों को आकर्षित कर रहा है। यहां की सरकार द्वारा होनहार छात्रों को फुली फंडेड स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक तंगी उनके भविष्य में बाधा न बन सकें। तो आइए आज आपको ब्राजील सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से बताएं।

Image

Brazil में पढ़ाई के लिए कौन-सी स्कॉलरशिप देती है सरकार (Photo - AI/Newsroom Verified)

Brazil Government Scholarships for Indian students: दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश Brazil केवल फुटबॉल के लिए ही नहीं बल्कि अपनी वर्ल्डक्लास एजुकेशन के लिए भी प्रसिद्ध है। बेस्ट रिसर्च यूनिवर्सिटी, लाइवली माहौल और किफायती जीवनशैली के कारण ब्राजील भारतीय छात्रों के लिए एक आकर्षक स्टडी डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। कई भारतीय छात्र हैं जो ब्राजील से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन विदेशी धरती पर पढ़ाई और रहने का खर्च अक्सर छात्रों और उनके परिवारों के लिए चिंता का विषय बनता है। लेकिन अब उनका यह सपना सकार हो सकता है, वो भी ब्राजील सराकार द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कॉलरशिप के माध्यम से। जी हां, आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की शिक्षा के रास्ते में न आए इसलिए ब्राजील सरकार द्वारा विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएं भारतीय विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस से लेकर मासिक वजीफे तक वित्तीय सहयोग प्रदान कर रही हैं।

ब्राजील सरकार की प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाएं

ब्राजील सरकार और उसकी टॉप एजुकेशनल एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय छात्रों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी स्तर की पढ़ाई के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप प्रदान करती हैं। भारतीय छात्र, जिनकी ब्राजील से शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा है, उन्हें इन सभी स्कॉलरशिप के बारे में जानना जरूरी है।

1. PEC-G प्रोग्राम

PEC-G: इस प्रोग्राम में G का अर्थ ही ग्रेजुएशन है। विकासशील देशों के छात्रों के लिए यह एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसके तहत ब्राजील के शीर्ष पब्लिक और प्राइवेट विश्वविद्यालयों में मुफ्त ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने का मौका मिलता है।

2. PEC-PG/GCUB

जो छात्र मास्टर या डॉक्टरेट की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह योजना बेहद लाभकारी है। इसके तहत पूरी ट्यूशन फीस माफ होने के साथ-साथ उन्हें मासिक वजीफा भी दिया जाता है।

3. CAPES और CNPq स्कॉलरशिप

ब्राजील के शिक्षा मंत्रालय (MEC) और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित CAPES और CNPq एजेंसियां उच्च स्तरीय रिसर्च और साइंस/टेक्नोलॉजी के छात्रों को फुल-फंडेड स्कॉलरशिप प्रदान करती हैं।

इन स्कॉलरशिप के अंतर्गत मिलने वाले मुख्य लाभ

ब्राजील सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप में छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं और वित्तीय सहायता दी जाती है। जो इस प्रकार है -

Brazil Government Scholarships for Indian students

Brazil Government Scholarships for Indian students (Photo - AI/Newsroom Verified)

100% ट्यूशन फीस माफ - ब्राजील की शीर्ष फेडरल (सरकारी) यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाती है।

मंथली स्टाइपेंड - रहने, खाने और निजी खर्चों के लिए मास्टर और पीएचडी छात्रों को प्रति माह निश्चित राशि दी जाती है।

हेल्थ इंश्योरेंस सहायता - ब्राजील की प्रसिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली (SUS) के माध्यम से छात्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है।

रिसर्च ग्रांट - पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्चर को उनके रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए अतिरिक्त फंडिंग भी उपलब्ध कराई जाती है।

स्कॉलरशिप के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

- ग्रेजुएशन के लिए 12वीं में अच्छे अंक, और पोस्टग्रेजुएशन या पीएचडी के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है।

- ब्राजील की आधिकारिक भाषा पुर्तगाली (Portuguese) है। अधिकांश कोर्स के लिए CELPE-Bras (पुर्तगाली भाषा दक्षता प्रमाण पत्र) आवश्यक होता है। हालांकि, अब कई यूनिवर्सिटीज अंग्रेजी माध्यम के रिसर्च कोर्स भी ऑफर कर रही हैं।

- मास्टर और पीएचडी आवेदकों के लिए एक मजबूत और स्पष्ट रिसर्च प्रपोजल (SoP) जमा करना अनिवार्य है।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • एडमिशन लेटर
  • फोटो आईडी प्रूफ

नोट - ग्रेजुएशन के लिए 12वीं की मार्कशीट और पोस्टग्रेजुएश और पीएचडी के लिए ग्रेजुएशन और मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1 - ब्राजील की आधिकारिक स्कॉलरशिप वेबसाइट GCUB या CAPES पर जारी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

स्टेप 2 - स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 3 - अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय और कोर्स का चयन करें।

स्टेप 4 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से स्कॉलरशिप के लिए रजिस्टर करें।

स्टेप 5 - अब आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह लगातार अपना मेल और स्पैम मेल चेक करें। क्योंकि कभी भी संस्थान द्वारा आपको स्कॉलरशिप के संबंध में या इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article