साउथ मूवीज

OMG: Nani की The Paradise को BBFC ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बताया 'हार्मफुल'

साउथ कलाकार नानी की अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज जल्द ही सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जिसे बीबीएफसी की तरफ से कड़ी चेतावनी के साथ पास किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

Image

OMG: Nani की The Paradise को BBFC ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बताया 'हार्मफुल'

साउथ कलाकार नानी की मेगा बजट फिल्म द पैराडाइज 24 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जिसको लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। दसरा फिल्म के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर से हाथ मिलाया है, जिस कारण भी दर्शक इस मूवी का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म द पैराडाइज को सीबीएफ सी से ए सर्टिफिकेट मिला है क्योंकि इसमें एक्शन सीन्स बहुत ही खून-खराबे भरे हैं। अब केवल 18 साल से ऊपर के दर्शक ही इसे सिनेमाघरों में देख पाएंगे। सीबीएफसी के बाद अब बीबीएफसी यानि कि ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी इसे पास कर दिया है लेकिन खून-खराब से भरे सीन्स की वजह से इसे प्रेग्नेंट लेडीज के लिए हार्मफुल बताया है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गेम में फ्रंट फुट पर उतरे गुल्लू, पहली चाल में Yung DSA का काम किया तमाम; मचा बवाल

The Paradise के गाइडलाइन्स के साथ BBFC ने किया पास

बीबीएफसी ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि द पैराडाइज में कई सारे वायलेंट एक्शन सीक्वेंसेज हैं, जिनमें बहुत सारा खून-खराबा है। ये सीन्स कई लोगों को दिमागी रूप से हिला सकते हैं। वायलेंट एक्शन सीक्वेंसेज के साथ-साथ मूवी में सेक्शुअल ह्यूमिलेशन के भी सीन्स हैं, जो महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस तरह के सीन्स को बीबीएफसी ने प्रेग्नेंट लेडीज के लिए तो खतरनाक बताया है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से बाहर आते ही काजी तौकीर के लिए बदले रोहेद खान के सुर, गले न लगाने पर दी सफाई (Exc)

बताते चलें कि साउथ कलाकार नानी की अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज को भारतीय सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, जिसकी लम्बाई 2 घंटे 49 मिनट है। फिल्म में ना केवल वायलेंस है बल्कि कई ऐसे हार्ड हिटिंग सीन्स हैं, जो 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं हैं। फिल्म द पैराडाइज 24 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन इसके स्पेशल प्रिव्यूज 23 सितम्बर से ही शुरू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसमें नानी सबसे वायलेंट अवतार में दिखाई देंगे, जिसमें उन्हें दर्शकों ने अब तक नहीं देखा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article