बॉलीवुड

मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से Shah Rukh Khan ने पोंछा पसीना, खड़ी देखती रहीं Gauri Khan

शाहरुख खान बीती शाम लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने के लिए पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान वो मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से अपना पसीना पोंछते नजर आए, जो वीडियो वायरल है।

Image

मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से Shah Rukh Khan ने पोंछा पसीना, खड़ी देखती रहीं Gauri Khan

मुंबई में इस वक्त गणेशोत्सव पूरे चरम पर है और हर कोई बप्पा की आराधना में मग्न है। बीती शाम शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ भगवान गणेश के चरणों में अपना सिर झुकाने के लिए पहुंचे थे, जहां से उनके कई सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी ही मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से माथा पोंछते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई शाहरुख खान से अलग-अलग सवाल पूछ रहे हैं क्योंकि वहीं पर उनकी पत्नी गौरी भी खड़े थीं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: OMG: Nani की The Paradise को BBFC ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बताया 'हार्मफुल'

Shah Rukh Khan ने पोंछा Pooja Dadlani के दुपट्टे से माथा

जिस वक्त शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लाल बागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, उस वक्त वहां पर काफी भीड़ थी। इस कारण मौके पर काफी उमस का माहौल था। उमस के इस माहौल में शाहरुख खान को काफी पसीना आ रहा था। इस दौरान एक वक्त ऐसा आया कि शाहरुख खान को ये पसीना मैनेज करना मुश्किल हो गया और उन्होंने पूजा ददलानी के दुपट्टे से अपना पसीना पोंछ डाला। शाहरुख खान और पूजा ददलानी का ये वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर काफी वायरल है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mahaveer Karna का 1st पोस्टर हुआ रिलीज, सूर्यपुत्र बनेंगे Raghava Lawrence

सोशल मीडिया यूजर्स उठा रहे हैं सवाल

जब से इंटरनेट पर शाहरुख खान और पूजा ददलानी का ये वीडियो वायरल हुआ है तब से ही सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि शाहरुख खान और पूजा की दोस्ती कितनी गहरी है कि सामने गौरी खान के खड़े होने के बावजूद भी किंग को डर नहीं लगा और उन्होंने पूजा का दुपट्टा पसीना पोंछने के लिए यूज कर लिया। ऐसा नहीं है कि हर कोई शाहरुख खान और पूजा ददलानी की दोस्ती पर सवाल ही खड़े कर रहे हैं, कई लोगों को इन दोनों का ये मूमेंट क्यूट भी लग रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article