KBC 14: केबीसी-14 में हॉट सीट पर बैठीं 'गुड्डी', अमिताभ बच्चन को नहीं दे पाईं इस सवाल का सही जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 11:55 PM IST

Kaun Banega Crorepati season 14 Promo: केबीसी के पिछले सीजन में कई सेलिब्रिटीज ने शो में शिरकत की थी। दीपिका पादुकोण, फराह खान, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख सहित अन्य ने शो में उपस्थिति दर्ज कराई थी।

KBC 14: केबीसी-14 में हॉट सीट पर बैठीं 'गुड्डी', अमिताभ बच्चन को नहीं दे पाईं इस सवाल का सही जवाब

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिग्गज अभिनेता जल्द ही केबीसी-14 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे और हाल ही में चैनल ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में बिग बी अपनी कुर्सी पर बैठे हैं और 'गुड्डी' नाम की एक महिला कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते दिख रहे हैं। वह अपने अनोखे अंदाज में उससे सवाल पूछते हैं और चार विकल्प प्रस्तुत करते हैं। सवाल होता है- निम्न में से किसके पास GPS तकनीक है?

केबीसी-14 में पूछे गए इस सवाल के 4 ऑप्शन होते हैं। ए) टाइपराइटर, बी) टेलीविजन, सी) सैटेलाइट, डी) 2000 रुपये की मुद्रा। गुड्डी विकल्प डी के साथ जाती हैं और गेम हार जाती हैं। अमिताभ बच्चन तब उन्हें बताते हैं कि उनका जवाब गलत है। वह इस पर विश्वास करने से इनकार करती हैं और बिग बी से पूछती है कि क्या वह शरारत कर रहे हैं। तब अमिताभ बच्चन उनको आश्वासन देते हैं कि उनका जवाब गलत था और वह उसे बताती है कि उन्होंने ये जवाब एक समाचार चैनल देखा था। इसी के बाद अमिताभ बच्चन दर्शकों से अनवैरिफाइड समाचार पर विश्वास ना करने के लिए कहते हैं।

शो के पिछले सीजन में कई सेलिब्रिटीज ने शो में शिरकत की थी। दीपिका पादुकोण, फराह खान, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख सहित अन्य ने शो में उपस्थिति दर्ज कराई थी। बता दें, कौन बनेगा करोड़पति साल 2000 से टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

पिछले साल, शो ने होस्ट अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और पोती नव्या नवेली नंदा के साथ 1000 एपिसोड पूरे होने पर जश्न मनाया था।  शाहरुख खान द्वारा होस्ट किए गए तीसरे सीजन को छोड़कर, अमिताभ बच्चन ने इसे शुरुआत से ही होस्ट किया है। 

End of Article