Naagin 6: प्रथा की सबसे बड़ी दुश्मन पातली की होगी नागिन 6 में एंट्री, सुधा चंद्रन का ऐसा होगा रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 05:20 PM IST

Naagin 6 : लीप के बाद नागिन 6 की कहानी में काफी बदलाव नजर आएगा। शो में कई नए चेहरों की एंट्री हो चुकी हैं। अब शो में एक्ट्रेस सुधा चंद्रन की वापसी होगी। एक्ट्रेस ने इस बात पर मुहर लगाई है। साथ ही बताया है कैसा होगा नया किरदार।

Naagin 6: प्रथा की सबसे बड़ी दुश्मन पातली की होगी नागिन 6 में एंट्री, सुधा चंद्रन का ऐसा होगा रोल
Photo Credit: Instagram

Naagin 6 : कलर्स टीवी के शो नागिन 6 में 20 साल का लीप आने वाला है। लीप के बाद मेकर्स शो की कहानी को पूरी तरह से बदलने वाले हैं। नागिन 6 में जहां एक तरफ नए चेहरों की एंट्री होगी। वहीं, पुराने चेहरे भी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। नागिन 6 में 20 साल के लीप के बाद प्रथा की दो बेटियां प्रार्थना और शक्ति हैं। तेजस्वी शो में डबल रोल में नजर आएगी।

वहीं, शक्ति के किरदार में अमनदीप सद्धू नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में खुलासा किया है कि शो में सुधा चंद्रन की वापसी हो रही है। इस बात पर खुद सुधा चंद्रन ने भी मुहर लगाई है। एक्ट्रेस इस बार अलग अंदाज में नजर आएंगी। शो में उनकी एंट्री प्रथा की सबसे बड़े दुश्मन के तौर पर होगी। शो में उनके किरदार का नाम पातली होगा।

सुधा चंद्रन की नागिन 6 में हुईं वापसी 

सुधा चंद्रन ने कहा, 'मैं नागिन 6 में नए अवतार के साथ वापसी कर रही हूं। मैं सीमा की मां के किरदार में नजर आउंगी, जो कि आदीवासी है। लीप के बाद शो में मेरी एंट्री से काफी चीजें बदलने वाली है। मेरे कैरेक्टर को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है। मैंने अपने करियर में अभी तक ऐसा करिदार नहीं निभाया है। मैं नागिन की फ्रैंचाइजी में दोबारा काम करने के लिए उत्सुक हूं। इस बार मेरा किरदार उतना ग्लैमरस नहीं है। लोगों ने मुझे हमेशा ग्लैमरस अंदाज में देखा है। इस बार मेरा लुक काफी अलग होने वाला है। मैं उम्मीद करती हूं कि लोग मेरे नए किरदार को भरपूर प्यार देंगे।

इससे पहले भी सुधा चंद्रन शो में एक ड्रीम सीक्वेंस के दौरान नजर आई थीं। लीप के बाद शो में प्रतीक शहजपाल, कीर्ति चौधरी और अमनदीप संधू की एंट्री हो चुकी है। सुधा चंद्रन इससे पहले भी नागिन की फ्रैंचाइजी में नजर आ चुकी है। उन्होंने नागिन में यामिना की किरदार निभाया था। उनका ये किरदार लोगों को खूब पसंद आया था।

End of Article