Naagin 6 : प्रथा की बेटी को पता चलेगी अपने नागिन होने की सच्चाई, प्रोमो में दिखा तेजस्वी प्रकाश का नया लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 12:19 PM IST

Naagin 6 : नागिन 6 में 21 साल के लीप के बाद शुरू होगी प्रथा की बेटी की कहानी। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। प्रथा की बेटी को पता चलेगी अपने होने की सच्चाई। शो में लीप के बाद कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Naagin 6 : प्रथा की बेटी को पता चलेगी अपने नागिन होने की सच्चाई, प्रोमो में दिखा तेजस्वी प्रकाश का नया लुक
Photo Credit: Instagram

Naagin 6 : एकता कपूर के सुपर नैचुरल शो नागिन 6 में  21 साल का लीप आने वाला है। लीप के बाद शो में प्रथा की बेटी प्रार्थना की कहानी को दिखाया जाएगा। शो में कई नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर नागिन 6 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है।

नागिन 6 की गिरती टीआरपी को बचाने के लिए मेकर्स ने कहानी में बदलाव किया है। लीप के बाद प्रथा की दो बेटियां प्रथा और शक्ति हैं। प्रथा के रोल में तेजस्वी प्रकाश नजर आएंगी। दूसरी बेटी के रोल में एक्ट्रेस अमनदीप सिद्धू नजर आएंगी। अमनदीप के रोल पॉजिटिव है या निगेटिव इसका खुलासा नहीं हुआ है।

21 साल बाद प्रथा अपनी बेटी से करेगी मुलाकात

नए प्रोमो में प्रथा की बेटी प्रार्थना अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रथा एक छोटे बच्चे को सांप से बचाती है। एक तरफ जहां प्रथा ने भगवान शिव से मांगा था कि उसकी बेटी नागिन नहीं होनी चाहिए। क्या होगा जब प्रथा को पता चलेगा कि उसकी बेटी भी नागिन हैं। 21 साल बाद प्रथा बनेगी शेषनागिन। कैसी होगी मां- बेटी की पहली मुलाकात?

शो के प्रोमो को रिलीज किया गया है। प्रोमो को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या होगा जब अपने अस्तित्व से रूबरू होगी सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन की बेटी'।

नए समय पर टेलिकास्ट होगा शो

नागिन 6 के टाइम स्लॉट को बदल गया है। पहले ये शो शनिवार और रविवार रात 8 बजे आता था। लेकिन अब ये शो हर शनिवार और रविवार रात 7 बजे आएगा। शो में लीप के बाद कहानी का क्या मोड़ लेती है और किन नए चेहरों की एंट्री होती है। इन सभी ट्विस्ट के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

End of Article