5 साल की बच्ची ने रेमो डिसूजा को थमा दी गुल्लक, बोली- 'पैसे कम पड़े तो मुझे बताना'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 07:29 PM IST

Remo D'souza Gullak Gift from 5 year old Girl: रेमो डिसूजा ने आध्याश्री उपाध्याय के 18 साल के होने तक इस गुल्लक को संभालकर रखने का फैसला किया है। रिटर्न गिफ्ट में रेमो ने बच्ची से वादा किया है कि वो जिंदगी में कभी भी आध्याश्री को किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने देंगे...

5 साल की बच्ची ने रेमो डिसूजा को थमा दी गुल्लक, बोली- 'पैसे कम पड़े तो मुझे बताना'

Remo D'souza Gullak Gift Video: बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को वैसे तो अब तक लाइफ में कई गिफ्ट्स मिले हैं लेकिन पहली बार उन्हें कुछ ऐसा तोहफा मिला कि खुद वो भी चौंक गए। क्योंकि रेमो डिसूजा को हाल ही में एक पैसों से भरी गुल्लक मिली है और ये उनको 5 साल की बच्ची आध्याश्री उपाध्याय ने बर्थडे गिफ्ट में दी है। सोशल मीडिया पर डांस इंडिया डांस सीजन 5 के स्टेज से सामने आया रेमो डिसूजा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है। बच्ची ने रेमो को गुल्लक थमाते हुए जो कहा वो सुनकर आपका भी उसकी मासूमियत देखकर मन भर आएगा। 

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे डांस इंडिया डांस-5 के सेट पर सभी रेमो डिसूजा को अलग-अलग बर्थडे गिफ्ट दे रहे हैं। इसी दौरान शो की कंटेस्टेंट में से एक आध्याश्री उपाध्याय भी दौड़कर उनके पास आती है और अपना निजी गुल्लक थमा देती है। आध्याश्री उपाध्याय कहती हैं कि ये आपके लिए मेरा बर्थडे गिफ्ट है। आपको जो भी गिफ्ट लेना है इन पैसों से लेना.... और अगर आपको पैसे कम पड़े तो मुझे बताया मैं आपको और लाकर दूंगी...। यहां देखें आध्याश्री उपाध्याय और रेमो डिसूजा का दिल जीत लेने वाला वीडियो...

रेमो डिसूजा ने आध्याश्री उपाध्याय से मिले इस गुल्लक को संभालकर रखने का फैसला किया है। उनका कहना है कि इसे वो आध्याश्री उपाध्याय के 18 साल के होने तक संभालकर रखेंगे। साथ ही डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के सेट पर रेमो ने सबके सामने कहा कि आध्याश्री उपाध्याय ने मेरे बर्थडे का सबसे अच्छा गिफ्ट दिया है। रिटर्न गिफ्ट में, मैं वादा करता हूं कि जिंदगी में कभी भी आपको किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने दूंगा। 

5 साल की आध्यायश्री आसाम से हैं और लगातार शो में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रही हैं। इस शो को इस साल रेमो डिसूजा, मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे जज कर रहे हैं। 

End of Article