सायली कांबले ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से की शादी, देखें इंडियन आइडल-12 की सिंगर की वेडिंग तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 05:42 PM IST

Sayli Kamble traditional Maharashtrian wedding photos and videos: 24 अप्रैल को सायली कांबले अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। गायिका सायली की शादी कल्याण में हुई और सिंगिंग शो इंडियन आइडल से उनके दोस्तों ने भी शिरकत की...

सायली कांबले ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से की शादी, देखें इंडियन आइडल-12 की सिंगर की वेडिंग तस्वीरें

Sayli Kamble Wedding Photos: इंडियन आइडल 12 से पॉपुलैरिटी पाने वालीं सायली कांबले ने आखिरकार शादी कर ली है। 24 अप्रैल रविवार को सायली कांबले अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। गायिका सायली कांबले की शादी कल्याण में हुई और सिंगिंग शो इंडियन आइडल से उनके दोस्तों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सायली की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और कहने की जरूरत नहीं है कि वो इसमें बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी और बैंगनी रंग की शॉल में सायली कांबले का ब्राइडस लुक कमाल का दिख रहा है। 

सायली कांबले की शादी के कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसमें उनको सजे हुए फूलों की शील्ड में मंडप तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दुल्हन की मुस्कान उनकी खुशी के बारे में बता रही है। एक अन्य तस्वीर में, धवल अपने सफेद कुर्ता पायजामा और मैचिंग पगड़ी पहने दिख रहे हैं तो वहीं बैंगनी रंग का शॉल लिए सायली उनके साथ गॉर्जियस दिखाई दे रहे हैं। शादी के वीडियो में मेहमान भी प्रसिद्ध नासिक ढोल और तुरही पर नाचते दिख रहे हैं। यहां देखें शादी की झलकियां...

इससे पहले 21 अप्रैल को, सायली ने सोशल मीडिया पर अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट से रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं शादी की रस्में भी उसी दिन से शुरू हो चुकी हैं। 22 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी तो 23 अप्रैल को हल्दी सेरेनमी हुई थी। फंक्शन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इंडियन आइडल 12 से सायली कांबले को खूब पॉपुलैरिटी मिली और दुनियाभर में जाना पहचाना नाम बन गईं। अब सायली कांबले को जल्द पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और अन्य के साथ सुपरस्टार सिंगर 2 में कप्तान के रूप में देखा जाएगा। 

End of Article