Arti Singh Gets Emotional During Phera Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह बीते दिन दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आरती सिंह (Arti Singh) की शादी में रंग जमाने के लिए कई टीवी सितारों ने शिरकत की थी। यहां तक कि मामा गोविंदा भी अपने सारे मन-मुटाव भूलकर आरती सिंह की शादी में पहुंचे। उनके बेटे यशवर्धन ने भी डैशिंग अंदाज में शादी में एंट्री की। वहीं अब आरती सिंह की शादी का एक इनसाइड वीडियो नजर आ रहा है, जिसमें वह पिंक साड़ी पहने मंडप में बैठी नजर आईं। हालांकि इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिये।
आरती सिंह (Arti Singh)की शादी का ये वीडियो देख फैंस भी उन्हें बधाइयां देते नजर आए। आरती सिंह ने पिंक साड़ी पहनकर मंडप में एंट्री की। इससे पहले आरती सिंह ने लाल जोड़ा पहना था, जिसमें उनका लुक तारीफ के लायक लगा। वीडियो में उनके साथ-साथ कृष्णा अभिषेक भी नजर आए। वहीं दूसरे वीडियो में आरती सिंह और दीपक चौहान मंडप में बैठे नजर आए। मंगलसूत्र पहनाते वक्त एक्ट्रेस की आंखों में आंसू नजर आए। बता दें कि आरती सिंह अपने संगीत पर भी डांस करते वक्त रो पड़ी थीं।
आरती सिंह (Arti Singh)की शादी में हिमाचली रंग भी बखूबी देखने को मिला। वीडियो देख फैंस भी उन्हें बधाइयां देते नजर आए। उनके ब्राइडल लुक ने भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरती सिंह और दीपक चौहान की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी। वहीं 1 जनवरी को दीपक ने आरती को शादी के लिए प्रपोज किया था।7
