arshi khan Wedding plan with businessman boyfriend: अर्शी खान अक्सर अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस 14 से अर्शी को उनकी जर्नी के दौरान काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इन दिनों अर्शी खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले खबर थी कि अभिनेत्री ईशान मसीह को डेट कर रही हैं। लेकिन इन डेटिंग की खबरों का अर्शी खान ने खंडन किया था। अर्शी ने कहा था कि वे सबसे अच्छे दोस्त हैं और बस इतना ही...।
अब अर्शी खान कथित तौर पर अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने लवर के नाम का खुलासा नहीं किया है। वह एक बिजनेसमैन हैं और शोबिज की दुनिया से उनका कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि अर्शी खान के बॉयफ्रेंड के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है और उन्होंने भी इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया है।
अर्शी खान ने इस बात की पुष्टि की है कि वह एक साल बाद अपने बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अर्शी खान ने कहा, 'वह मेरी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है। वह एक बिजनेसमैन है। मैं एक साल बाद शादी के बंधन में बंधने का प्लान बना रही हूं। हालांकि, मैं अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती हूं। बिग बॉस 14 में मेरे कार्यकाल के बाद, मैंने फैसला किया है कि मैं अपने रिश्ते और निजी जीवन को सीक्रेट रखूंगी, वरना मैं खुद को जांच के दायरे में लाऊंगी और हर चीज के लिए मुझे आंका जाएगा।'
आपको बताते चलें, बिग बॉस 11 और बिग बॉस 14 का हिस्सा होने के अलावा अर्शी खान कुछ टीवी सीरियल में भी देखा जा चुका है। उनको इश्क में मरजावां, सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल और विश जैसे टीवी शोज में भी देखा जा चुका है।
