टीवी मसाला

'खींचकर लाफा मारा एक...'- अनुराग डोभाल ने पत्नी ऋतिका संंग की मारपीट! भाई कलम ने खोली पोल; बोले- ये रोज का है...

Anurag Dobhal Slams His Wife Ritika Chauhan, Claims Brother Kalam: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने अपने माता-पिता पर शोषण का आरोप लगाया है। वहीं अब अनुराग डोभाल के भाई कलम ने दावा किया है कि वह ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं और उन्होंने पत्नी संग भी बदसलूकी की है।

Image

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल, कलम इंस्टाग्राम

Anurag Dobhal Slams His Wife Ritika Chauhan, Claims Brother Kalam: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन हाल ही में अनुराग डोभाल ने चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे भी किये हैं। अनुराग डोभाल ने अपने माता-पिता पर शोषण का आरोप लगाया है। अनुराग का कहना है कि उनकी और ऋतिका चौहान की इंटरकास्ट मैरिज के कारण उनके माता-पिता ने उनसे दूरी बना ली है। यहां तक कि वे उनकी शादी में भी नहीं आए थे। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने वीडियो में दावा किया कि उन्होंने पांच दिन से कुछ नहीं खाया है और आगे चलकर उनकी मौत के जिम्मेदार उनके मां-बाप ही होंगे। लेकिन अब अनुराग डोभाल के वीडियो के बाद उनके भाई कलम ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले दावे किये हैं। कलम का दावा है कि अनुराग डोभाल ने ऋतिका चौहान संग भी मारपीट की है।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के वीडियो साझा करने के बाद कलम डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर कुछ सबूत साझा किये। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की, जिसमें कलम डोभाल ने लिखा, "मैं अपने शब्दों का इंसान हूं। सारे सबूत मैंने अपने बॉडकास्ट चैनल में दे दिये हैं। और आप लोग चिल करो, ये सब उसका रोजाना का है जो वो व्यूज के लिए करता है। एक तरफा कहानी पोस्ट कर दी भाई ने, लेकिन सच नहीं बताया। मेरा मैसेज है सारे फैंस के लिए कि इन सब में मत पड़ो। वो इंस्टाग्राम पर ये सब चीजें करना पसंद करता है। उसने मेरे और मम्मी-पापा के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया और जब वो हार गया कानूनी तौर पर तो उसने ये वीडियो साझा कर दिया। क्योंकि ऋतिका ने भी इसको छोड़ दिया है इन सभी चीजों की वजह से।"

anurag dobhal brother

फोटो क्रेडिट- कलम इंस्टाग्राम

anurag

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के नाम से एक चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी लड़की से बात करते दिखे। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी पर हाथ भी उठाया था। चैट में अनुराग डोभाल की ओर से मैसेज लिखा नजर आया, "खून खराबा हो गया है यहां। मुझे नहीं मारना था उसे, कसम, लेकिन पोक कर रही थी। बज गई अच्छे से। अब शांत बैठी रहेगी, खींच के लाफा मारा एक।" बता दें कि अनुराग डोभाल ने बीते साल अप्रैल में ऋतिका चौहान संग शादी रचाई थी। वहीं सितंबर में उन्होंने बताया था कि वे जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article