टीवी मसाला

Anupamaa Maha Twist: मुंबई आते ही अनुपमा को मिलेगा तगड़ा झटका, बुलडोजर से खाक में मिलेगा चॉल

Anupamaa Upcoming Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में अनुपमा की मुसीबतें कम होने का नाम हीं ले रही हैं। वहीं अब मुंबई पहुंचते ही अनुपमा को एक और झटका लगने वाला है, जिससे उसकी पूरी दुनिया ही हिल जाएगी।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Anupamaa Upcoming Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर अपनी जगह बनाई हुई है। 'अनुपमा' (Anupamaa) में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। यूं तो अनुपमा को लेकर दर्शक भी कहते हैं कि अनुपमा जहां-जहां जाती है, मुसीबत उसके साथ-साथ चलती है। ऐसा सीरियल में एक बार फिर से देखने को मिलेगा। जहां पहले प्रार्थना की गोदभराई में जमकर तमाशा हुआ। वहीं अब अनुपमा के मुंबई पहुंचते ही उसे एक तगड़ झटका लगने वाला है। जिससे सिर्फ अनुपमा नहीं बल्कि कई लोगों की जिंदगियां प्रभावित होने वाली हैं।

दरअसल, अनुपमा के अहमदाबाद आते ही रजनी ने चॉल पर बुलडोजर चलाने के आदेश दे दिये थे। वहीं अब अनुपमा जैसे ही मुंबई पहुंचेगी, वो देखेगी कि चॉल पर बुलडोजर का एक्शन शुरू हो चुका है। उसकी एक गलती न केवल बड़ी मात्रा में लोगों को बेघर कर देगी, बल्कि उसके सपनों के आशियाने को भी मिट्टी में मिलाकर रख देगी। अनुपमा का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बुलडोजर एक्शन देख अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे ये समझ ही नहीं आया कि आखिर वहां हो क्या रहा है। इस प्रोमो वीडियो के रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया था कि वह रजनी के कहने पर कागजों पर बिना पढ़े ही साइन कर देती है। जबकि राही उसे ऐसा करने से मना करती है। लेकिन अनुपमा अपनी दोस्त रजनी पर आंख बंद करके भरोसा करती है और पेपर्स पर हस्ताक्षर कर देती, जिससे जाने-अनजाने में वह रजनी को चॉल तोड़ने की अनुमति दे देती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि चॉल पर आई इस मुसीबत का अनुपमा पर क्या असर होगा, साथ ही वह इस परेशानी से बाहर कैसे निकल पाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article