Anupamaa 7 Maha Twist: पराग की आर-पार की लड़ाई में फंसेगी राही, अनुपमा के आगे मुंह की खाएंगे गौतम और मोटी बा

Anupamaa 7 Maha Twist 13 January, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल "अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली के शो में दिखाया जाएगा कि पराग अनुपमा के साथ आर या पार की लड़ाई करेगा। वहीं गौतम और मोटी बा मुंह की खाएंगे।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 13 2026, 11:08 IST
'अनुपमा' में 13 जनवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 13 जनवरी को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 13 January, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल "अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि प्रार्थना के बच्चे के लिए शाह और कोठारी परिवार में महाभारत छिड़ जाती है। गौतम और मोटी बा प्रार्थना से उसका बच्चा छीनने की कोशिश करते हैं। लेकिन रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

प्रार्थना को बातों में फंसाएगा परागImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

प्रार्थना को बातों में फंसाएगा पराग

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि पराग प्रार्थना से कहेगा कि मैं अच्छा पिता नहीं बन पाया, लेकिन मैं तुझसे माफी मांगता हूं। गौतम ने भी अपने किये के लिये माफी मांगी। वहीं अनुपमा कहेगी कि हां और आप इसके मगरमच्छ के आंसू देखकर मान भी गए।​

प्रार्थना को ससुरल के खिलाफ भड़काएंगे पराग और मोटी बाImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

प्रार्थना को ससुरल के खिलाफ भड़काएंगे पराग और मोटी बा

​शो में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना से कहेगी कि मैं अपने ससुराल जाना चाहती हूं, मैं यहां केवल मां की वजह से हूं। इसपर पराग कहेगा कि वाह मेरी बेटी पराई हो गई है। वो यहां सिर्फ मजबूरी में थी। पराग के बाद मोटी बा भी प्रार्थना से रुकने के लिए कहेंगी। लेकिन पराग प्रार्थना को इमोशन ब्लैकमेल करते नहीं थकेगा।​

परिवार के खिलाफ खड़े होंगे अनिल और राजा Image Credit : Jio Hotstar04 / 08

परिवार के खिलाफ खड़े होंगे अनिल और राजा

​मोटी बा कहेंगी कि ये ससुराल वाले तेरे पराये हैं हम तेरे अपने हैं। मीता और बाकी लोग भी उनके साथ सुर मिलाएंगे। ऐसे में अनिल कहेगा कि आप लोग पागल हैं क्या, वो पराए नहीं ससुराल है उसका। अगर ससुराल पराया होता तो तुम लोग यहां क्यों हो, जाओ अपने मायके। वहीं राजा भी कहेगा कि आप लोग दिमागी तौर पर बीमार हैं क्या, पहले राही भाभी और प्रेम भाई के बीच मुसीबतें आईं। फिर आर्यन भाई की शादी में ड्रामा हुआ। मेरी शादी में भी सियापे बनाकर रख दिये और अब प्रार्थना दीदी और अंश जीजू।​

मोटी बा को लगेगा धक्काImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

मोटी बा को लगेगा धक्का

​मोटी बा जबरदस्ती प्रार्थना का हाथ पकड़कर खींचेगी। लेकिन अनुपमा उनका हाथ जैसे ही छुड़ाएगी, मोटी बा को धक्का लग जाएगा। इससे पराग का पारा और चढ़ जाएगा और वो कहेगा कि मेरे लिए मेरी मां भगवान समान है।​

पराग और अनुपमा के बीच छिड़ेगी जंगImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

पराग और अनुपमा के बीच छिड़ेगी जंग

​शो में दिखाया जाएगा कि पराग एक दुपट्टा अपने और अनुपमा के बीच रख देगा और कहेगा कि दो टीम हैं। जिसे जिसमें जाना है जाए, लेकिन अनुपमा जी के साथ जाने वाले लोगों का मेरे से कोई रिश्ता नहीं होगा। ऐसे में कोठारी परिवार पराग को चुनता है लेकिन प्रार्थना और राजा अनुपमा का साथ देते हैं। प्रेम भी अनुपमा की तरफ भी आता है, जिससे पराग हैरान रह जाता है।​

बीच में फंसेगी राहीImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

बीच में फंसेगी राही

​राही बीच में फंस जाती है, जिसपर पराग कहता है कि तुम चुनो कि तुम्हें मां चाहिए या ससुराल। राही बीच में खड़ी ही होती है कि अनुपमा उसे ससुराल की ओर धकेल देती है। वो प्रेम का हाथ थामकर भी उसे राही के साथ खड़ा करती है और कहती है कि तुम दोनों का साथ होना बेहद जरूरी है।​

बौखलाएगा गौतमImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

बौखलाएगा गौतम

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना, अनुपमा और बाकी लोगों के साथ चली जाती है। इससे गौतम बौखला जाता है और कमरे में जाकर तोड़-फोड़ करता है। वहीं दूसरी ओर प्रार्थना जैसे ही शाह हाउस में कदम रखने वाली होती है, उसका पैर फिसल जाता है। हालांकि अनुपमा उसे संभाल लेती है। लेकिन पाखी कहती है कि ये अनहोनी का साइन है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!