शहर

ब्रेकिंग न्यूज: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा,अब जदयू के कोटे में जा सकता है पद

बिहार में अप्रैल में सम्राट चौधरी की नई सरकार बनने के बाद से ही सत्ता के अलग-अलग संवैधानिक पदों को लेकर NDA के भीतर नए समीकरण की चर्चा शुरू हो गई थी। वर्तमान में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास होने के बाद अब जबकि विधान परिषद का सभापति पद खाली हो गया है तो ऐसे में JDU की दावेदारी की बात सामने आ रही है।

Image

अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा (फोटो- सोशल मीडिया।)

बिहार की सियासत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने परिषद के सचिव को अपना रिजाइन लेटर दिया। अवधेश नारायण सिंह बीजेपी कोटे से विधान परिषद के सभापति थे। अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद इस पद के भविष्य को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि अब बिहार विधान परिषद के सभापति का पद जेडीयू के कोटे में जा सकता है।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ये इस्तीफा तब हुआ है जब जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच सत्ता संभालने और उसके संतुलन को लेकर बड़ी सहमति बनी है। ऐसे में अब ये पद जदयू के कोटे में जा सकता है। अब जिन लोगों को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है उनमें सबसे पहले नंबर पर प्रोफेसर रामवचन राय का नाम है। रामवचन राय वर्तमान में उपसभापति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दरअसल, बिहार में अप्रैल में सम्राट चौधरी की नई सरकार बनने के बाद से ही सत्ता के अलग-अलग संवैधानिक पदों को लेकर NDA के भीतर नए समीकरण की चर्चा शुरू हो गई थी। वर्तमान में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास होने के बाद अब जबकि विधान परिषद का सभापति पद खाली हो गया है तो ऐसे में JDU की दावेदारी की बात सामने आ रही है।

बिहार विधान परिषद में कुल 75 सदस्य हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के 26 और JDU के 20 सदस्य हैं। RJD के पास 15 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस समेत अन्य दलों और निर्दलीय सदस्यों की भी परिषद में मौजूदगी है।

बीजेपी के पास मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पद

मौजूदा सत्ता व्यवस्था में बीजेपी के पास मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष का पद भी है। डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में विधान परिषद के सभापति का पद JDU को दिए जाने की चर्चा को NDA के भीतर जिम्मेदारियों के बंटवारे से जोड़कर देखा जा रहा है।


Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article