टेक एंड गैजेट्स

Motorola Edge 70 Pro की कीमत हुई धड़ाम, फ्लिपकार्ट दे रहा है हजारों रुपये का फ्लैट डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस समय स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप फीचर रिच स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Pro को अभी आप हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Image

मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट।(फोटो क्रेडिट-Digit)

मोटोरोला ने पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। आपको कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाएंगे। अगर आप मीड रेंज फ्लैगशिप सेगटमें में एक दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप Motorola Edge 70 Pro की तरफ जा सकते हैं। इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ-साथ तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं।

फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए Motorola Edge 70 Pro की कीमत में बड़ी कटौती की है। कंपनी ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ धमाकेदार बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इनका लाभ लेकर आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro में डिस्काउंट ऑफर

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में Motorola Edge 70 Pro को 69,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी त्योहारी सीजन में इस पर कंपनी 43% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप Edge 70 Pro को सिर्फ 39,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे।

Motorola Edge 70 Pro पर मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो अगर आप इस फोन को Flipkart Axis Card से खरीदते हैं तो आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इतनी ही बचत आप Flipkart SBI कार्ड पर भी बचत कर पाएंगे।

इस ऑफर में होगी सबसे बड़ी बचत

फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्टफोन बड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इस ऑफर में आप 30,450 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट, 5200mAh की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 16 पर रन करता है।

Motorola Edge 70 Pro में आपको 12GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें आपको रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन को पावर देने के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article