टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: दिवाली में ब्याही जाएगी पाखी! क्या अपनी ही बेटी की चाची सास बन जाएगी अनुपमा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:54 AM IST

Anupamaa Latest Episode Written Update: अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में एक बहुत बड़ा ट्रैक देखने को मिलेगा। यह ट्रैक अपने साथ कई तूफान लेकर आ रहा है जिसमें बनते और बिगड़ते रिश्तों की कहानी भी देखने को मिलेगी।

Image

Anupamaa TV Serial Spoiler

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा टीवी सीरियल मे आएगा बड़ा ट्विस्ट।
  • पाखी-अधिक की लव स्टोरी अब लेगी नया मोड़।
  • इस सीरियल में अब देखा जाएगा फैमिली ड्रामा।‌

Anupamaa Latest Episode Written Update 17 October 2022: अनुपमा सीरियल का राज टीवी पर ‌अभी भी है। अपनी बेहतरीन कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट की वजह से यह टीवी सीरियल दर्शकों के दिलों में छाया हुआ है। अनुपमा टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड अब बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसकी पूरी कहानी अब पाखी और अधिक पर फोकस्ड होगी। कयास लगाया जा रहा है कि अब इस टीवी सीरियल में नया ट्रैक चलने वाला है जिसकी वजह से कई रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आएंगे। इन दिनों शाह और कपाड़िया परिवार में पाखी और अधिक के रिलेशनशिप की वजह से परेशानी देखी जा सकती है।

एक तरफ जहां अधिक पाखी के लिए हनी ट्रैप तैयार करते जा रहा है। वहीं पाखी भी इसमें धीरे-धीरे फंसती जा रही है। ऐसे में ना ही सिर्फ अनुपमा बल्कि अनुज समेत पूरा शाह परिवार पाखी के लिए चिंता कर रहा है। इसी बीच इस‌ टीवी के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि पाखी को अपनी जाल में फंसाकर अधिक उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहेगा।‌ इधर पाखी भी मान जाएगी क्योंकि अधिक ने उसे शादी‌ के सपने दिखाए हैं। ऐसे में अब पाखी और अधिक की शादी का ट्रैक ही इस टीवी सीरियल में देखने को मिल सकता है।

खबरों के अनुसार, अब शाह और कपाड़िया परिवार में बड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि दिवाली में पाखी और अधिक शादी करने की प्लानिंग करेंगे। ऐसे में कहीं दिवाली में शाह परिवार का दिवाला ना निकल जाए।‌ अगर पाखी और अधिक की शादी हो गई तो रिश्तों में एक बड़ा बदलाव देखा जाएगा। अधिक अनुज की भाभी‌ का बेटा है,‌ ऐसे में अगर पाखी अधिक से शादी कर लेगी तो अनुपमा अपनी ही बेटी पाखी की चाची सास बन जाएगी। सीरियल में रिश्तों का इस तरह का हेरफेर देखना बहुत दिलचस्प होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article