Bigg Boss 16, 16 Oct 2022 Highlights: बिग बॉस सीजन 16 से श्रीजिता डे घर से बेघर हो गई हैं। वहीं, सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर डांट लगाई थी। अब रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों को जनता और फैंस के सवालों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इस रविवार भी शेखर सुमन आएंगे और सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से मुखौटा उतारेंगे। वहीं, प्रोमो के मुताबिक शेखर सुमन अब्दू रोजिक और साजिद खान को भी टास्क देने वाले हैं। जानिए क्या हुआ बिग बॉस में आज के एपिसोड में।
बिग बॉस की शुरुआत में सुंबुल शालीन से पिछले कुछ दिन में जो हुआ उसके बारे में बात करती हैं। गौतम सुंबुल को बताता है कि उसे दिखाने के लिए शालीन ने सौंदर्या को किस किया था। सुंबुल शालीन के पास जाती है और कहती हैं कि उसे बुरा लग रहा है और दोनों के बीच अभी मामला नहीं सुलझा है। शालीन टीना से सुंबुल के बारे में बात करता है। वह कहता है कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि गौतम सुंबुल को सभी बातें बता रहा है। निमृत भी शालीन और टीना से सुंबुल पर बात करती हैं। निमृत कहती हैं कि वह शालीन को समझ नहीं पा रही है। गौतम, निमृत, टीना और शालीन की बहस में कूद जाते हैं।
निमृत से जनता ने पूछे ये सवाल
सौंदर्या अब्दू से कहती हैं कि कैसे शालीन सुंबुल के साथ नौकरों जैसा व्यवहार करता है। निमृत कहती है कि शालीन अपनी पर्सनेलिटी स्विच करता है। घर में शेखर सुमन निमृत और शिव को जनता के सवालों का सामना करने के लिए बुलाते हैं। ऑडियंस निमृत से कहती हैं कि वह घर के अंदर गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। शिव कहते हैं कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी निमृत ने गौतम का पक्ष लिया था। प्रियंका टीना पर नाराज होती है कि वह घर का कुछ भी काम नहीं करती हैं। वह गौतम से शिकायत करती हैं। टीना कहती हैं कि उसे पता नहीं है कि उसकी क्या ड्यूटी है।
प्रियंका का बाथरूम को लेकर स्टेन से झगड़ा होता है। प्रियंका कहती हैं कि स्टेन बाथरूम अच्छे से साफ नहीं कर रहा है। इस पर स्टेन गुस्सा हो जाता है कि प्रियंका बार-बार उस पर आरोप लगा रही हैं। गोरी, स्टेन और शिव कहते हैं प्रियंका स्मार्ट तरीके से खेलती हैं। स्टेन टीना से कहता है कि अगर उसे गुस्सा आया तो वह प्रियंका पर हाथ उठा देगा। वहीं, शिव कहता है कि इस हफ्ते वह कोशिश करेंगे इस हफ्ते कप्तान स्टेन, उनमें और साजिद में से ही बने।
