टीवी मसाला

शादीशुदा पड़ोसी कर रहा था वैशाली ठक्कर को परेशान, हैरेस करने पर हुईं खुदकुशी को मजबूर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:15 AM IST

Vaishali Takkar harassed by married neighbour?: पुलिस कमिश्नर हरि नारायण मिश्र ने बताया कि वैशाली के सुसाइड नोट में उस शख्स का नाम दर्ज है, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक वो शख्स परिवार का ही कोई जानकार है और उसी इलाके में रहता है।

Image

vaishali thakkar

Vaishali Takkar suicide note and diary: वैशाली ठक्कर की सुसाइड से टेलीविजन जगत में सनसनी फैल गई है। रविवार 16 अक्टूबर को टीवी अदाकारा वैशाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का एक सुसाइड नोट भी मिला है लेकिन सही मायनों में उसमें क्या लिखा है, ये साफ नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक वैशाली ने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या की वजह का जिक्र किया है। अब इंदौर पुलिस कमिश्नर हरि नारायण मिश्र ने बताया कि वैशाली के सुसाइड नोट में उस शख्स का नाम दर्ज है, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक वो शख्स परिवार का ही कोई जानकार है और उसी इलाके में रहता है, जहां वैशाली और उनका परिवार रहता है। वो एक शादीशुदा इंसान है। उस शख्स के ही हैरेस करने पर वैशाली खुदकुशी करने पर मजबूर हुईं।

शादीशुदा आदमी से था वैशाली ठक्कर का रिश्ता?

कमिश्नर ने बताया कि वैशाली से जुड़ी कई चीजों को जब्त किया गया है, जिसमें उनकी डायरी भी शामिल है। वैशाली ठक्कर की डायरी में कई बातें ऐसी लिखी हैं, जो इस केस से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वैशाली का एक ऐसे शख्स से रिश्ता था, जो पहले से ही कमिटेड था। एक्ट्रेस को उनके पड़ोसी ने परेशान किया था, जो अब फरार है। वैशाली ने डायरी में अपने डिप्रेशन से जुड़ी बातें भी लिखी हैं, वहीं कुछ ऐसे लोगों के नाम भी लिखे हैं, जो सुसाइड से जुड़े माने जा रहे हैं। कमिश्नर ने बताया कि परिवार ने अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है, परिवार के कई सदस्यों के स्टेटमेंट अभी रिकॉर्ड किए जाना बाकी है।

वैशाली सुसाइड केस की जांच अभी जारी है। अभी तक पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज नहीं किया है। वैशाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि एक बार सभी तथ्यों पर पूरी तरह से जांच की जाएगी, उसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

वैशाली लाइफ का खुद के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी था जिस पर वे कॉमेडी, लाइफस्टाइल से जुड़े कई वीडियोज पोस्ट किया करती थीं। वैशाली के पिता और भाई दोनों बिजनेसमैन हैं। मध्य प्रदेश में ही पली-बढ़ीं वैशाली ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी की दुनिया में कदम रखा थाय़ इसके बाद एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल्स किए, जिसमें ससुराल सिमर का भी शामिल था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article