टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: बरखा के हनी ट्रैप का होगा खुलासा, पाखी के सामने आएगा अधिक का सच?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 09:14 AM IST

Anupamaa Latest Update: अनुपमा टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स बहुत दिलचस्प होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही अनुज के सामने अधिक के काले राज से पर्दा उठ जाएगा।

Image

Anupamaa Latest Episode Written Update

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुज के सामने आएगा अधिक का राज।
  • बरखा के घटिया प्लान का होगा खुलासा।
  • अधिक अब खुद बताएगा अपना काला सच।

Anupamaa Latest Episode Written Update: अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी में इन दिनों कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं (Anupamaa Spoiler)। इस टीवी सीरियल में अब तक देखा गया कि पाखी और अधिक सबके सामने यह खुलासा कर देते हैं कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं (Anupamaa Latest Episode)। जैसे ही सबको पाखी और अधिक के रिश्ते के बारे में पता चलता है, सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। अनुपमा को भी 440 वोल्ट का झटका लगता है। अनुपमा को अधिक पर विश्वास नहीं है और वह नहीं चाहती कि उसकी बेटी को कोई भी दुख हो। इसके साथ वह यह भी चाहती है कि पाखी सबसे पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर ले ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। ऐसे में सिर्फ अनुपमा ही नहीं शाह परिवार का हर एक सदस्य पाखी के बेहतर जीवन के लिए सोच रहा है (Anupamaa Episode Update)।

अनुपमा टीवी सीरियल में यह देखा गया कि (Anupamaa Written Update), पाखी और अधिक की वजह से बा की तबीयत खराब हो जाती है। वनराज को जब पाखी और अधिक के प्यार का पता चलता है तब वह गुस्से से लाल हो जाता है। बा यह कहती हैं कि पाखी और अधिक की शादी करवा देनी चाहिए इससे पहले शाह परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए। लेकिन अनुज और अनुपमा बा के खिलाफ बोलते हैं। अब यह देखा जाएगा कि जब पाखी अनुपमा के ऊपर चिल्लाएगी तब वनराज के सब्र का बांध टूट जाएगा और वह पाखी की पढ़ाई-लिखाई सब रोक देगा। वह पाखी को हाउस अरेस्ट में रखेगा। इस दौरान जब पाखी को अपने कमरे में लॉक कर दिया जाएगा तब वह अधिक के साथ भागने के बारे में सोचने लगेगी। वह अधिक के साथ भाग जाने की प्लानिंग करेगी (Anupamaa Latest Update)।

सामने आएगा अधिक का सच

यह कहा जा रहा है कि अब जल्द ही अधिक अनुज के सामने अपना सच बता देगा। खबरों के अनुसार, अधिक अनुज के सामने यह खुलासा करेगा कि पाखी को अपने जाल में फंसाने का प्लान बरखा का था। वह यह कहेगा कि पाखी उसके टाइप की लड़की नहीं है और वह उसके साथ सिर्फ टाइमपास कर रहा था। वह कहेगा कि पाखी बहुत बेवकूफ लड़की है और वह उससे शादी नहीं करना चाहता है। वह यह भी बताएगा कि वह पाखी के साथ अपनी पूरी जिंदगी नहीं गुजार सकता है। ऐसे में अनुज यह सारी बात सुनकर दंग रह जाएगा, उसके होश उड़ जाएंगे। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि पाखी के सामने अधिक का सच कब और कैसे आता है। अनुपमा को जब अधिक और बरखा के प्लान के बारे में पता चलेगा तो वह कैसे इसके साथ डील करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article