टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Episode: अपने असली पैरेंट्स को ढूंढने निकले विनायक और सवि, क्या तलाश होगी पूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 07:06 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin written updates: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। विनायक अपने असली पैरेंट्स और सवि अपने बाबा को तलाशने निकलेगी।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Episode: अपने असली पैरेंट्स को ढूंढने निकले विनायक और सवि, क्या तलाश होगी पूरी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin written updates: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में घर घर में पसंद किया जाता है और टीआरपी की लिस्ट में भी टॉप 5 में बना रहता है। गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin latest episode) में एक तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। विराट का बेटा विनायक अपने असली पैरेंट्स और सई की बेटी सवि अपने बाबा को तलाशने निकलेगी। दोनों ने इसके लिए एक नया तरीका निकाला है। शो में आने वाले इस ट्विस्ट से नया धमाका होगा, जो दर्शकों को रोमांचित करेगा।

अभी तक आपने देखा कि विनायक को ये पता चल गया था कि वह विराट और पाखी का असली बेटा नहीं है। विराट और पाखी ने उसे गोद लिया है। वह इस बात से काफी परेशान है कि उसके असली पैरेंट्स ने उसे क्यों नहीं अपनाया। वह जानना चाहता है कि उसके असली पैरेंट्स कौन हैं। वहीं सवि लगातार सई से अपने बाबा का नाम पूछती रहती है। सई हर बार सवि के सवाल को टाल देती है। उसने कहीं से कहानी सुन ली है कि मेले में लोग खो जाते हैं और खोए हुए मिल जाते हैं।

आप देखें कि अब दोनों बच्चे दशहरे के मेले में जाएंगे और वहां विनायक अपने रियल पैरेंट्स और सवि अपने बाबा को तलाश करेगी। दोनों बच्चे अपने हाथ में पोस्टर लिए प्रोमो में नजर आ रहे हैं। इस मेले में विराट, पाखी और सई भी आएंगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द शो में इस बात का खुलासा होने वाला है कि विनायक विराट और सई का बेटा है।

जब सई चव्हाण निवास से गई थी तो विनायक उसके साथ था। रास्ते में उसका एक्सीडेंट हुआ और विनायक हाथ से छूट गया। बात में सई को विनायक नहीं मिला और विराट ने दोनों को खो दिया। कुछ समय बाद विराट ने विनायक को एक अनाथ आश्रम से गोद लिया था। गोद लेने की प्रक्रिया के लिए ही उसने पाखी से शादी की और अब पाखी विनायक को जान से ज्यादा चाहती है।

ऐसे में आने वाले एपिसोड्स दिलचस्प होंगे जब विनायक के पैरेंट्स का सच सामने आएगा। यह बात सबसे ज्यादा पाखी को झकझोर देगी क्योंकि वो अभी तक इस बात से आश्वस्त है कि सई उसकी जिंदगी में वापस नहीं आएगी लेकिन विनायक का सच सामने आने के बाद ये समीकरण बदल जाएंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article