टीवी मसाला

Anupama: राजन शाही का 'पालतू' कहे जाने पर शिवम खजुरिया ने तोड़ी चुप्पी, तैश में आकर खोली सेट की पोल

Anupama Shivam Khajuria on Rumours Calling Rajan Shahi Pet: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में नजर आ रहे शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) को लेकर कुछ आपत्तिजनक रुमर्स उड़ रहे थे। अब खुद इस पर शिवम खजुरिया ने चुप्पी तोड़ते हुए अवफाह उड़ाने वाले लोगों की क्लास लगाई है।

Image

Anupama Shivam Khajuria on Rumours Calling Rajan Shahi Pet

Anupama Shivam Khajuria: रूपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में नए किरदारों और ट्विस्ट-टर्न्स लाकर मेकर्स दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई मौका नहीं छोड़ रहे। शो में राहिल आजम, जालक देसाई और अल्का कौशल जैसे किरदारों को कहानी में तड़का लगाने के लिए लाया गया है। इस बीच शो में प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया को लेकर रुमर्स उठे जिसमें उन्हे राजन शाही का पालतू बताया गया। अब खुद शिवम ने इन रुमर्स पर बात करते हुए चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) को लेकर रुमर्स उड़े कि वो शो के प्रोड्यूसर शाही शाही के पालतू हैं। यह सुन शिवम ने रुमर्स उड़ाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया कि 'ऐसा मुझे कोई आइडिया नहीं है की लोग क्या मानते हैं। मैं तो बस ये बोलूँगा कि शो में सबसे ज्यादा काम तो मैं कर रहा हूँ। मेरी एडजस्टमेंट थी दो दिन की वो कैंसल हो गई। अगर वो मुझे पेट मानते तो मुझे छुट्टियाँ आसानी से मिल जाती।' शिवम ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा किस की तरफ था ये सभी को मालूम है।

दरअसल शिवम 'अनुपमा' से पहले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित का किरदार निभा रहे थे। हालांकि रातों-रात उन्हे शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसी के साथ शो की टीआरपी की बात करें तो पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' नंबर तीन की पोजीशन पर बना हुआ था। आज 15 जनवरी के एपिसोड में कोठारी परिवार को दर्शकों से रूबर कराया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article