Priyanka Chopra Varanasi New Look: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा को फैंस और स्टार्स उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दिए। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर फैंस को बड़ा गिफ्ट मिला है। फिल्म वाराणसी (Varanasi) से एक्ट्रेस का नया लुक रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक सोश मीडिया पर आते ही छा गया है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में क्या खास बात है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'80 दिन में पूरी हो जाएगी' SS Rajamouli ने 'वाराणसी' की शूटिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट
'वाराणसी' से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का नया लुक
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपनी फिल्म वाराणसी को लेकर खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म वाराणसी से सामने आया एक्ट्रेस का नया लुक है। एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा का 'मंदाकिनी' अवतार किया अनवील कर दिया है। एसएस राजामौली अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्ट्रेस के फिल्म के नए लुक से पर्दा उठाया है। प्रियंका चोपड़ा के इस अवतार को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, माहेश बाबू ने भी प्रियंका को हैप्पी बर्थडे विश करते हुए उन्हें 'द वन एंड ओनली मंदाकिनी' कहकर खूब तारीफ की। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा के नए लुक के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके बाग से फैंस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। आपको बता दें कि फिल्म वाराणसी अगले साल यानी अप्रैल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म वाराणसी से सामने आए प्रियंका चोपड़ा के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
