वेब सीरीज

Alliance: 'शेर अकेला ही चलता है', Kushal Tandon को रोता देख भड़कीं काम्या पंजाबी, एक्टर का यूं किया सपोर्ट

Kamya Punjabi Support Kushal Tandon: रियलिटी शो अलयांस में कुशाल टंडन पर कुणाल खेमू का गुस्सा फटा, जिसके बाद एक्टर काफी इमोशनल दिखे। कुशाल को इस मौके पर काम्या पंजाबी का सपोर्ट मिला है।

Image

kushal tandon in alliance (photo credit- instagram)

Kamya Punjabi Support Kushal Tandon: रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में कुशाल टंडन छाए हुए हैं। शो में उनका गेम प्लान और एटीट्यूड लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ लोग कुशाल के बर्ताव को बदतमीजी का टैग दे रहे हैं और कुछ लोग कुशाल का सपोर्ट कर रहे हैं। कुशाल का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें पहले वह वंशज से लड़ते हुए आपा खो देते हैं और फिर उन्हें कुशाल खेमू का गुस्सा झेलना पड़ता है। इसके बाद कुशाल टंडन (Kushal Tandon) का इमोशनल साइड हर किसी ने देखा। फैंस कुशाल को मजबूत बने रहने की बात कर रहे हैं। काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने भी कुशाल टंडन का सपोर्ट किया है और उन्हें शेर का टैग दिया है। Lock UPP 2: पामेला सेरेना पर आया अर्जुन कपूर का दिल? शादी के लिए किया प्रपोज, बोले- छोकरा जवान है अभी...

    काम्या पंजाबी ने कुशाल टंडन का किया सपोर्ट

    काम्या पंजाबी जब से अलायंस देख रही हैं, तब से ही वह कुशाल टंडन का सपोर्ट कर रही हैं। अब तक काम्या कुशाल के सपोर्ट में कई पोस्ट कर चुकी हैं और अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पोस्ट लगाई है। इस मौके पर उन्होंने शो में बाकी कंटेस्टेंट्स को भर-भरकर सुनाया है। काम्या ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, 'पूरा झुंड इकट्ठा हो रहा है एक अकेले आदमी को हराने के लिए। पर याद रखना.. शिकार झुंड में होता है शेर अकेला ही चलता है !!! मजबूत रहो कुशल तुम एक अकेले योद्धा हो।' Lock UPP 2: धीरज धूपर ने गौरव खन्ना की बीवी को बताया 'रेड फ्लैग', बोले- इससे अनकंफर्टेबल हो जाता हूं...
    kamya punjabi post

    kamya punjabi post (photo credit-instagam)

      कुशाल को रोता देख इमोशनल हुईं काम्या पंजाबी

      इसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा, 'प्रीकैप में कुशल को भावुक देखकर मेरा दिल टूट गया। पर कहते हैं ना, रोने वाले कमजोर नहीं होते, उनका दिल साफ होता है। उन्होंने पहले दिन से इस खेल में अपना 100% दिया है, अकेले दम पर सारी प्लानिंग और गुटबाजी को संभाला है। वे उन्हें नीचे गिराने के लिए अपनी पूरी भीड़ ला सकते हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि वह एक जन्मजात योद्धा हैं। उनका परिवार और लाखों दिल उनकी ढाल बनकर उनके पीछे खड़े हैं। दमदार वापसी करो और धमाल मचा दो मेरे भाई!'

      क्या है मामला

      बता दें कि अलायंस में कुशाल टंडन का वंशज सिंह का 36 का आंकड़ा रहा है। पहले उनकी कई बार बहसबाजी हुई थी, लेकिन वंशज सिंह एविक्ट हो गए थे और अब उन्होने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर वापसी की है। वंशज ने आते ही कुशाल को देख लेने की चेतावनी दी, जिसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। दावा है कि इस मौके पर कुशाल ने इस मौके पर वंशज को धक्का दे दिया, जिससे मामला गर्म हो गया।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article