बॉलीवुड

सलमान खान के बाद बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए Aamir Khan, लव जिहाद के आरोप में मिली धमकी

Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

आमिर खान को मिली धमकी (Image Source: AI)

Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को कथित तौर पर धमकी दी गई है। ये मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले से ही सलमान खान (Salman Khan) को मिल चुकी धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वायरल पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं कि आमिर खान धमकी किस गैंग से मिली है।

बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट में बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) का नाम इस्तेमाल किया गया है। पोस्ट में एक्टर को कथित तौर पर धमकी भी दी गई है। हालांकि, अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़ा है या किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है। इसी वजह से जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं। क्राइम ब्रांच और पुलिस मामले से जुड़े फेसबुक पोस्ट को भी वेरिफाई कर रही है खबरों के मुताबिक बताया लव जिहाद के आरोप में उन्हें ये धमकी मिली है। आपको बता दें कि आमिर खान की तरफ से इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

पोस्ट में लिखी ये बात

पोस्ट में लिखा था, 'मैं अरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)। हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द दिया जाएगा। यह हमारे सनातन धर्म और देश के खिलाफ है।'

विवादों में है आमिर खान

एक्टर आमिर खान गौरी स्प्रैट संग शादी करने के बाद से विवादों में बने हुए हैं। आमिर खान के खिलाफ कई जगह प्रोटेस्ट भी किए गए। आमिर खान पर कुछ लोग लव जिहाद के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन एक्टर इन सब को फर्जी बता रहे हैं। आपको बता दें आमिर खान की ये तीसरी शादी है। आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी शादी किरण राव से की थी। उनका दोनों एक्स वाइफ से तलाक हो गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article