बॉलीवुड

Exclusive: 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च से पहले खराब हुई Ranbir Kapoor की तबीयत

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2026, 09:53 AM IST

Ranbir Kapoor Ramayana Pratham Sankalp Event: आंखों में संक्रमण होने के बावजूद एक्टर रणबीर कपूर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट से पीछे नहीं हटे हैं। वो नई दिल्ली में होने वाले रामायण: प्रथम संकल्प (Ramayana: Pratham Sankalp) इवेंट में शामिल होंगे।

Image

रणबीर कपूर की आंख में हुई दिक्कत (Image Source: IMDb)

Ranbir Kapoor Ramayana Pratham Sankalp Event: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म रामायण का एक धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। आज यानी 18 जुलाई को फिल्म रामायण का पहला ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। खबर है कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के ट्रेलर लॉन्च से पहले तबीयत खराब हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म रामायण के ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर आएंगे या नहीं।

'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च पर जाएंगे रणबीर कपूर

एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणबीर की सेहत है। अब Zoom से हाथ इससे जुड़ी एक बड़ी खबर लगी है। Zoom को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि रणबीर कपूर को कंजंक्टिवाइटिस हो गया है। फिर भी वो अपने वादे के मुताबिक इवेंट में जरूर जाएंगे। एक सूत्र ने बताया कि पहले रणबीर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर को ये इंफेक्शन हुआ, जो बाद में रणबीर को हुआ। सूत्र ने आगे बताया, 'टीम रामायण: प्रथम संकल्प (Ramayana: Pratham Sankalp) इवेंट के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में पूरी तैयारी कर चुकी है। रणबीर हमेशा अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए वो इवेंट में जरूर नजर आएंगे। सावधानी के तौर पर वो वहां ब्लैक ग्लासेस लगाकर आ सकते हैं।'

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सनी देओल समेत कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article