बॉलीवुड

CJP Protest: Sonam Wangchuk को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के स्टार्स, प्रकाश राज बोले- 'कितनी शर्म की बात'

Celebs Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike: पिछले 20 दिनों से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन अब उन्हें वहां से हटा दिया है। इस पर सेलेब्स का रिएक्शन आया है।

Image

prakash raj, sonam wangchuk, sonakshi sinha (photo credit- instagram )

Celebs Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike: शनिवार की सुबह जंतर-मंतर पर उस समय हंगामा मच गया, जब दिल्ली पुलिस 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk ) को लेने पहुंची। दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटा दिया है और अब उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर वह इमरजेंसी में हैं। पुलिस की तरफ से ये पूरी कार्रवाई भारी सुरक्षा बल के बीच की गई। इतना ही नहीं, पुलिस की तरफ से साफ कहना है कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेशों और उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए विशेषज्ञों की मेडिकल सलाह के आधार पर की गई थी। अब इस घटना पर बॉलीवुड के कई स्टार्स का रिएक्शन आया है और उन्होंने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Varanasi: प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, एसएस राजामौली ने शेयर किया 'मंदाकिनी' का नया अवतार)

    सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट

    सोनम वांगचुक के सपोर्ट में देश भर में बड़ी संख्या के आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस प्रदर्शन के सपोर्ट में एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। सोनम वांगचुक के सपोर्ट में स्टूडेंट्स भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं और एक फीमेल स्टूडेंट का वीडियो सोनाक्षी ने शेयर किया है। इस वीडियो में लड़की बता रही है कि कैसे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरदस्ती हटाया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सलमान खान के बाद बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए Aamir Khan, लव जिहाद के आरोप में मिली धमकी)
    sonakshi sinha on sonam wangchuk

    sonakshi sinha on sonam wangchuk (photo credit- instagram)

      प्रकाश राज का फूटा सरकार पर गुस्सा

      प्रकाश राज खुलकर जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे हैं। वह बीते दिनों सोनम वांगचुक से मिलने भी यहां पर पहुंचे थे। अब उन्होंने X पर पोस्ट किया। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'परदे के पीछे क्या है, छप्पन इंच का डरा हुआ नंगापन, परदे के पीछे क्या है, 56 इंच कांपती नग्नता।' इसके बाद उन्होंने लिखा, 'दुनिया एक ऐसी डरपोक सरकार देख रही है जो युवाओं से बातचीत नहीं करना चाहती, बल्कि तानाशाहों की तरह बर्ताव करना चाहती है। सोनम वांगचुक को जबरदस्ती ले जाना और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बाधा डालना डर की निशानी है। कितनी शर्म की बात है।'
      prakash raj on sonam wangchuk

      prakash raj on sonam wangchuk (photo credit- twitter)

      आमिर खान की भतीजी ने किया पोस्ट

      इसी तरह आमिर खान की भतीजी जैन मैरी ने भी सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया और उन्हें जबरन ले जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो में नाराजगी जाहिर की और लिखा, 'यह आपकी निजी राजनीति से कहीं ऊपर की बात है। यह हमारे महान देश का अपमान है। सरकार और पुलिस हमारे लिए काम करती हैं; वे इस देश या हम लोगों की मालिक नहीं हैं।'

      गुस्से में लाल हुए विशाल ददलानी

      इस बीच, विशाल ददलानी ने एक वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने वीडियो में कहा, 'देखी है कभी आपने कभी ऐसी कायरता सोनम जी को जबरदस्ती उठा के ले गए हैं। इस देश का जो ये लोग कर रहे हैं, ये... इससे मेरा दिल टूट जाता है। मेरे देश वालों, कब जागोगे? अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे? मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। मुझे नहीं पता कि क्या सोचना है। मैं बस चाहता हूं कि मैं वहां होता और उसकी कुछ मदद करता। भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से यह वक्त है।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article