टीवी मसाला

Anupama 5 Year Leap : अनुपमा की जिंदगी में जहर घोल देगा ये नया दुश्मन, पांच साल बाद उजड़ जाएगा शाह-कपाड़िया परिवार

Anupama 5 Year Leap : अब खबरें सामने आ रही है कि शो में जल्द ही एक विलेन की एंट्री होने वाली है जो कहानी को बदल देगा। इसके अलावा अनुपमा सीरियल में पांच साल का लीप भी दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं शो में आगे क्या होगा।

Image

Anupama 5year leap

Anupama 5 Year Leap : टीवी का चहेता शो अनुपमा इन दिनों फैंस के दिल को कुरेद रहा है । ये बात हम नहीं बल्कि खुद अनुपमा के चाहने वाले कह रहे हैं। शो में फिलहाल इतना रोना धोना चला हुआ है कि अब लोगों ने अनुपमा को देखकर खुद आँसू बहाना शुरू कर दिया। जी हां समर की मौत के बात शो में अब शो में मातम पसरा हुआ है। फैंस जल्द से जल्द इस ट्रैक को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं। वहीं दूसरी और अनुज और अनुपमा फिर से अलग हो गए हैं और अनुपमा अपने छोटे बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लग रही है। अब खबरें सामने आ रही है कि शो में जल्द ही एक विलेन की एंट्री होने वाली है जो कहानी को बदल देगा। इसके अलावा अनुपमा सीरियल में पांच साल का लीप भी दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं शो में आगे क्या होगा।

अनुपमा का नया दुश्मन

रूपाली गांगुली फेम शो में इन दिनों अनुपमा अपने बेटे समर को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। दूसरी और सोनू के पापा तोषु और पाखी को डरा रहे हैं ताकि वह सोनू के खिलाफ कोर्ट में कुछ न बोले। इन सब के बीच अनुपमा परेशान हो जाती है कि उसके खुद के बच्चे अपने भाई के लिए नहीं लड़ रहे हैं। अब अनुपमा खुद समर को इंसाफ दिलाने का फैसला करती है। लेकिन खबरों की माने तो सोनू के पापा अपने बेटे को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे और वह अनुपमा की जिंदगी तबाह कर देंगे।

शो में आएगा 5 साल का लीप

खबरें तेज है कि अब कहानी को पांच साल आगे दिखाया जाएगा। माना जा रहा है कि मेकर्स अनुपमा और अनुज का तलाक करवाने वाले हैं इसी के साथ कपाड़िया और शाह परिवार की सारी जिंदगी बदल जाएगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article