टीवी मसाला

Anupama 7th May 2023 Spoiler Alert: एक कॉल से बर्बाद हो जाएगी अनुपमा की जिंदगी, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 7, 2023, 11:51 AM IST

Anupama 7th May 2023 Spoiler Alert: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में माया अपनी चाल में होगी कामयाब। अनुज और अनुपमा हो जाएंगे हमेशा के लिए अलग। एक कॉल से बदल जाएगी अनुपमा की जिंदगी।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 7th May 2023 Spoiler Alert: अनुपमा में रुपाली गांंगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) लीड रोल में हैं। शो में अनुज और अनुपमा के मिलन का ट्रैक लंबे समय से चल रहा है। फैंस दोनों के मिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माया पूरी कोशिश करती है कि अनुज को कमरे में बंद करने की। लेकिन अनुज दरवाजा तोड़कर अनुपमा से मिलने के लिए चला जाता है। अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से मिलने के लिए बेकरार है। इधर वनराज और बरखा इस बात से काफी परेशान होंगे कि अनुज अनुपमा से मिलने आ रहा है।

गाड़ी में माया बार-बार अनुज को कॉल करेगी। अनुज माया का फोन नहीं उठाएगा। माया हार नहीं मानेगी और अपनी नई चाल चलेगी। दूसरी तरफ वनराज को एक कॉल आएगा जिसके बाद वो खुश हो जाएगा। वनराज खुशी से कहेगा कि बा, तोषू चलो अनुपमा के घर।

एक कॉल से बदल जाएगी अनुपमा की जिंदगी

वहीं, अंकुश अधिक को समझाएगा कि तुम अनुज को अपना दुश्मन मत समझो। बरखा भी अधिक से कहती है कि चलो अनुपमा के घर चलते हैं। बरखा के मुंह से ये बात सुनकर अंकुश को थोड़ा झटका लगता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में बा, पारितोष, अधिक, बरखा पहुंचते हैं। अपने घर में सभी लोगों को देखकर अनुपमा हैरान हो जाती है। अनुपमा को तभी एक कॉल आता है। कॉल आने के बाद अनुपमा रोने लगती है। मेकर्स शो में लीप लेकर आने वाले हैं। इस एक कॉल से अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी।

अनुपमा में जल्द दो नई एंट्री होने वाली है। इन दोनों एंट्री से अनुपमा की जिदंगी पूरी तरह से बदल जाएगी। शो में अपरा मेहता और अमन महेश्वरी नजर आने वाले हैं। शो में इन दोनों के आने से दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article