Anupama 23 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि नकुल अनुपमा के खिलाफ गुरु मां के कान भरता है, साथ ही डांस मुकाबले का आयोजन भी कराता है। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस से अलग होने की मांग करेगा जिसे सुन किंजल उसको खरी खोटी सुनाती है।
अनुपमा को पार्टी देंगे शाह परिवार
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की किंजल और वनराज अनुपमा को अमेरिका जाने से पहले पार्टी देंगे। इस बात को सुन बा भी काफी खुश हो जाती है और पार्टी की तैयारिओं में बीजी हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ वनराज तोषु को समझाएगा की अनुपमा के जाने से पहले सब कुछअच्छा करना होगा। इसी के साथ पूरा शाह हाउस पार्टी के लिए तैयारी शुरू क्र देते हैं।
अनुपमा होगी घायल
अनुपमा से गुस्से के कारण नकुल डांस मुकाबले से पहले स्टेज के पास कांटे वाला फूलदान रख देता है। जैसे ही डांस शुरू हो जाता है तभी अंधेरा हो जाता है और नकुल अनुपमा को फूलदान पर धक्का दे देता है। इसी दौरान अनुपमा कांटे वाले फूल पर पैर रख देती है और घायल हो जाती है। अनुपमा को चोटिल देख गुरु मां उसके पास दौड़ी चली आती है और उसके पैरों पर पट्टी भी बांधती हैं।
नकुल को होगा गलती का एहसास
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि मालती देवी सभी से पूछती है की ये गुलदान किसने यहां रखा था। अनुपमा को पता चल जाता है की ये गुलदान नकुल ने रखा था। सचाई जानने के बावजूद अनुपमा सारा इल्जाम अपने उपर ले लेती है। गुरु मां के जाने के बाद नकुल को अपनी गलती का एहसास होगा और अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा। इसी के साथ अनुपमा नकुल से कहती है कि तुमने यह सब अपने दर्द में आकर किया है, इसलिए मैं तुम्हारी तकलीफ समझ सकती हूं।
