टीवी मसाला

Trolling से परेशान आकर Ankita Lokhande ने डिलीट किया इंस्टाग्राम, कहा- 'बहुत स्ट्रेसफुल हो रहा था..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 8, 2024, 05:23 PM IST

Ankita Lokhande Talks about Trolling: बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे ने अपना इंस्टाग्राम फोन से डिलीट कर दिया है। इसपर बात करते हुए अंकिता ने बताया कि उनके लिए सोशल मीडिया काफी स्ट्रेसफुल हो गया था। अंकिता लोखंडे का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Ankita Lokhande delets her Instagram handle

Ankita Lokhande Talks about Trolling: बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपना इंस्टाग्राम फोन से डिलीट कर दिया है। इसपर बात करते हुए अंकिता ने बताया कि उनके लिए सोशल मीडिया काफी स्ट्रेसफुल हो गया था। अंकिता लोखंडे का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंकिता ने साफ तौर पर कहा है कि बिग बॉस से वापस आने के बाद से ही चीजें उनके लिए काफी अच्छी नहीं रही हैं। उनकी जिंदगी में काफी कुछ बदल गया है और अब वह काफी ओवरथिंक भी करने लगी हैं।

अंकिता का मानना है कि वह पहले ऐसी नहीं थीं। इसी के साथ ही विक्की के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अंकिता ने साफ कर दिया है कि कोई कुछ भी बोले हम दोनों एक दूसरे के साथ हैं और समझा भी रहे हैं इससे ज्यादा कुछ भी मैटर नहीं करता है। अंकिता के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

'मैंने इंस्टाग्राम हटा दिया है'

इंसटेंट बॉलीवुड से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, 'घर से बाहर निकलने के बाद जब मैं चीजें देख रही हूं तो वो मेरे लिए काफी स्ट्रेसफुल हो रहा है। इससे सही तो मैं घर पर थी। चीजें होते थीं पर मुझे पता नहीं चलता था। इसी वजह से अब मैंने इंस्टा भी हटा दिया है। हमारे लिए यही अच्छा है कि मैं और विक्की एक दूसरे के साथ हैं बाकी कोई कुछ भी कहता रहे।'

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article