टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने मुनव्वर फारुकी संग रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात, कहा 'दोस्ती कभी नहीं टूटी'...

Ankita Lokhande on Munawar Faruqui: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुनव्वर फारुकी को लेकर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर एक्ट्रेस का क्या कहना है।

Image

Ankita Lokhande on Munawar Faruqui

Ankita Lokhande on Munawar Faruqui: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में शो से बाहर निकल कर एक्ट्रेस एक से बड़े एक खुलासे कर रही हैं, सिर्फ इतना ही नहीं शो में हुए हंगामे को लेकर भी बातें कर रही हैं। हाल ही में एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए जब एक्ट्रेस से उनके और मुनव्वर फारुकी के रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने काफी बड़ी बातें बोली। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए है अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बताया की वो और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के दोस्ती कभी टूटी ही नहीं। मुझे खुद नहीं पता लोग ऐसे खबरें क्यों फैला रहे हैं मै और वो अभी भी कॉन्टैक्ट में है। शो में एक टास्क के दौरान जो भी हमारे बीच मनमुटाव हुए थे उसको लेकर मुझे दुख हुआ था। मैं काफी ज्यादा इमोशनल हूं, बातें जल्दी हर्ट कर जाती है। लेकिन में खुद भी ठीक हो जाती है, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का विनर मुनव्वर फारुकी बना मुझे ख़ुशी है।

इसी के साथ अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस खत्म होने के बाद ईशा मालवीय, नावेद सोल, समर्थ जुरेल संग अपनी दोस्ती बरकरार रखी है। इसी के साथ कल देखा गया की एक्ट्रेस अपने पति विक्की जैन संग अपने ससुराल गई हैं पति से मिलने। जानकारी के लिए बता दें की एक्ट्रेस फिनाले में चौथे नंबर पर आउट हो गई थी, जिसको लेकर उनके चेहरे पर उदासी देखी गई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article