टीवी मसाला

Adil Khan ने जमाने के सामने कुबूल की शादी, तो Rakhi Sawant रोते हुए बोलीं 'मेरी जान बहुत सारा प्यार...'

Rakhi says Love You Jaan to Adil: आदिल खान (Adil Khan) ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी का इकरार किया, जिसके बाद राखी सावंत (Rakhi Sawant) भावुक हो गईं। राखी सावंत ने आदिल खान के पोस्ट पर कमेंट करके साफ कर दिया है कि उन्होंने आदिल को माफी दे दी है। इस वक्त राखी सावंत और आदिल खान की जोड़ी को फैंस से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Image

Adil Khan ने जमाने के सामने कुबूल की शादी, तो Rakhi Sawant रोते हुए बोलीं 'मेरी जान बहुत सारा प्यार...'

Rakhi says Love You Jaan to Adil: टीवी अदाकारा राखी सावंत की शादी काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। राखी सावंत लगातार मीडिया के सामने आकर रो रही थीं कि आदिल खान (Adil Khan) ने उनके साथ शादी करके उन्हें अकेला छोड़ दिया है और शादी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। राखी सावंत (Rakhi Sawant) के आंसू देखकर लोग भी भावुक हो रहे थे और आदिल से सवाल पूछ रहे थे कि आखिरकार वो राखी के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? आदिल खान जब समझ गए कि राखी सावंत के फैंस बिना जवाब लिए बिना नहीं मानेंगे तो उन्होंने अपनी जुबान खोलने की ठानी और जमाने के सामने आकर अपना रिश्ता स्वीकार किया।

आदिल खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राखी सावंत के साथ शादी की फोटो शेयर की है और एक्ट्रेस को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। आदिल खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं फाइनली यह स्वीकार करता हूं कि मैं राखी का पति हूं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि मेरी और राखी की शादी नहीं हुई। मैं कुछ चीजें हैंडल करने में व्यस्त था, जिस कारण मैं चुप था। मैं और राखी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी बिताएंगे।'

आदिल खान की तरफ से इतना प्यारा पोस्ट देखकर राखी सावंत की आंखों से भी आंसू बहने लगे और उन्होंने आदिल के पोस्ट पर प्यारा का कमेंट किया। आदिल खान के पोस्ट पर राखी सावंत ने कमेंट किया है, 'हमारी शादी एक्सेप्ट करने के लिए थैंकयू जान। मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार।' राखी सावंत के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर उनके फैंस भी खुश हो गए हैं और शादी की बधाई दे रहे हैं। फैंस लगातार राखी और आदिल की तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो कब तक हनीमून पर जाएंगे। आपको राखी सावंत और आदिल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article