Abhinav Shukla Celebrates Birthday With Family: टीवी के मशहूर एक्टर अभिनव शुक्ला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अभिनव शुक्ला इन दिनों अपनी पत्नी रुबीना दिलैक के साथ 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी जोड़ी को खूब प्यार मिलता है। इन सबसे इतर अभिनव शुक्ला का बीते 27 सितंबर को 43वां जन्मदिन था और इस खास मौके को अभिनव शुक्ला ने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी उनकी पत्नी व एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फोटो में अभिनव शुक्ला काव ब्वॉय के अवतार में नजर आए। वहीं गोद में जुड़वा बेटियों को लेकर अभिनव शुक्ला ने अपना केक कट किया।
अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के जन्मदिन के खास मौके पर उनके मम्मी-पापा और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के मम्मी-पापा भी नजर आए। सब ने हिमाचल की खूबसूरत वादियों में बैठकर जन्मदिन मनाया। अभिनव शुक्ला की एक फोटो में जहां वह दोनों बेटियों को संभालते दिखाई दिये तो वहीं रुबीना दिलैक उन्हें केक खिलाती नजर आईं। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। खासकर अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक अपनी बेटियों के साथ मग्न नजर आए। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनव शुक्ला ने लिखा, "मेरे काव ब्वॉय के लिए बर्थडे स्पेशल।"
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रुबीना और अभिनव आपका एक-दूजे के लिए प्यार और देखभाल बहुत खूबसूरत है। आप लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बर्थडे मनाने का कितना प्यारा तरीका है।"
अपनी बेटियों से दूर थे अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक
बता दें कि रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अपनी बेटियों एधा और जीवा से दूर थे। रुबीना दिलैक ने बताया था कि उनका परिवार हिमाचल में मची तबाही के कारण एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ है, जहां बिजली और नेटवर्क तक नहीं हैं। हालांकि हालात ठीक होते ही रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की मुलाकात अपनी बेटियों से हुई।
