साउथ मूवीज

सिल्वरस्टोन में साथ दिखे Vijay-Trisha Krishnan, वायरल वीडियो में एक्टर का रिएक्शन देख फैंस हुए हैरान

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2026, 02:46 PM IST

Trisha Krishnan-Vijay Viral Video: सिल्वरस्टोन में स्टार्स की मौजूदगी ने रेसिंग इवेंट का माहौल और खास बना दिया, लेकिन कैमरे में कैद हुआ विजय और तृषा छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।

Image

तृषा कृष्णन और विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (Image Source: Sumit X)

Trisha Krishnan-Vijay Viral Video: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। एक्टर विजय का नाम अक्सर तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) से जोड़ा जाता है। अलग-अलग इवेंट में अक्सर दोनों साथ नजर आते हैं। तृषा कृष्णन और विजय के फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इन सब के बीच तृषा कृष्णन और विजय का नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो ने फिल्मी दुनिया में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि तृषा कृष्णन और विजय की इस वीडियो में क्या खास बात है।

साथ नजर आए तृषा कृष्णन-विजय

एक्टर विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में है। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में हुआ एक खास रेसिंग इवेंट है। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें लोगों का ध्यान विजय के रिएक्शन पर गया, जब तृषा कृष्णन कैमरे के सामने आईं। वीडियो में तृषा के सामने आते ही विजय कैमरे से दूर जाते हुए नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वो अपना चेहरा छिपाने या ढकने की कोशिश कर रहे हैं। तृषा कृष्णन इस दौरान जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहनी हुई थी।

अजित की रेस देखने पहुंचे विजय

दरअसल, विजय सिल्वरस्टोन में अजित कुमार की मोटर रेस देखने पहुंचे थे। उन्होंने वहां अजित से मुलाकात की और रेस को हरी झंडी भी दिखाई। विजय और अजित की मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों को एक ही जगह देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। वहीं, इसी इवेंट में तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया। तृषा कृष्णन और विजय की वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article