साउथ मूवीज

कमल हासन की Indian 3 पर फिर शुरू हो सकता है काम, फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 11, 2026, 01:33 PM IST

Indian 3 New Update: कमल हासन की ‘इंडियन 3’ को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब अच्छी खबर आ सकती है। फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Image

कमल हासन की फिल्म को लेकर आया अपडेट (Image Source: IMDb)

Indian 3 New Update: साउथ के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कमल हासन की फिल्मों को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इन सब के बीच कमल हासन और निर्देशक शंकर (Shankar) की चर्चित फिल्म इंडियन (Indian) के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है। माना जा रहा था कि फिल्म इंडियन 2 के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने अगले पार्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Meena Kumari की बायोपिक में Triptii Dimri और Saif Ali Khan की हुई एंट्री??

'इंडियन 3' को लेकर आया अपडेट

कमल हासन की फिल्म इंडियन 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह इंडियन 3 को लेकर आया नया अपडेट है। Sun News Tamil की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इंडियन 3’ (Indian 3) का बड़ा हिस्सा ‘इंडियन 2’ (Indian 2) के साथ ही शूट कर लिया गया था। ऐसे में आने वाली इस फिल्म के लिए अब बहुत ज्यादा शूटिंग की जरूरत नहीं पड़ सकती है। हालांकि, फिल्म के कंप्यूटर ग्राफिक्स का काफी काम अभी बाकी है। इसके अलावा, फिल्म को पूरा करने से पहले कुछ पैचवर्क भी किया जाना बाकी बताया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि फिल्म के निर्माता जल्द ही पोस्ट-प्रोडक्शन का काम दोबारा शुरू कर सकते हैं। हालांकि, टीम की ओर से अभी तक यह आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि फिल्म पर काम दोबारा कब शुरू होगा।

फ्लॉप रही थी 'इंडियन 2'

गौरतलब है कि ‘इंडियन 2’ साल 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को लोगो से मिले-जुले रिएक्शन मिले थे। फिल्म की कहानी सेनापति के किरदार के साथ आगे बढ़ी थी और अंत में इसकी अगली कड़ी के लिए रास्ता खुला छोड़ दिया गया था। ये कमल हासन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article