Vijay Deverkonda's Kingdom OTT Rights Sold: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की स्पाई फिल्म 'किंगडम' (Kingdom) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स ने इस मूवी को दुनिया भर में रिलीज करने के लिए 31 जुलाई का दिन चुना है। विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' को लेकर अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने इस मूवी के ओटीटी राइट्स का सौदा कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स ने इस मूवी के राइट्स कितने रुपये के बेचे हैं।
इतने करोड़ में बिके विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' के ओटीटी राइट्स
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' के डिजिटल राइट्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खरीदा है। निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स के साथ 'किंगडम' के लिए 50 करोड़ रुपये में डील फाइनल की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रवि तेजा स्टारर मास जथारा के ओटीटी राइट्स को नेटफ्लिक्स ने केवल 20 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। इस मूवी में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म को लेकर ऐसी भी रिपोर्ट्स थी कि इसे हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया जाएगा। इन रिपोर्ट्स में निर्माता नागा वामसी ने पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि फिल्म हिंदी में 31 जुलाई को ही रिलीज होगी। नागा वामसी ने यह भी कहा कि फिल्म का हिंदी टाइटल में बदलाव हो सकता है।
