Anita Kanwal On Financial Crisis Reports: टीवी सीरियल ससुराल गेंदा फूल (Sasural Genda Phool) फेम एक्ट्रेस अनीता कंवल (Anita Kanwal) इन दिनों चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात कर रही हैं। इस बयान के जरिए दावा किया गया है कि अनीता कंवल के पास काम नहीं है और वह काम की तलाश में हैं। अब अनीता कंवल का इसी बयान पर रिएक्शन आया है और उन्होंने बयान को गलत तरीके से पेश करने पर भड़ास निकाली है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि वह आगे 10 साल भी आराम से अपनी जिंदगी निकाल सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान का शो बीच में छोड़ेंगी Amrapali Dubey? रोते हुए एक्ट्रेस ने दर्द किया बयां
टीवी मसाला
Sasural Genda Phool एक्ट्रेस Anita Kanwal का आर्थिक तंगी की न्यूज पर फूटा गुस्सा, बोलीं- 'मैं 10 साल भी..'
- Authored by: कविता
- Updated Oct 21, 2026, 12:51 PM IST
