क्रिकेट

'अगर वो खेला तो'... वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने दे डाली बड़ी चेतावनी

NZ T20 Captain Mitchell Santner On Vaibhav Suryavanshi: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल (22 अक्टूबर) से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले ही कीवी कप्तान सैंटनर ने वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दे दी है।

Image

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी (Instagram/Mitchsantner/Vaibhav_Sooryavanshi09)

IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने स्वीकार किया कि अगर वैभव सूर्यवंशी बृहस्पतिवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की प्लेइंग-11 में जगह बनाते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा लेकिन उनकी टीम ने इस युवा बल्लेबाज के लिए कुछ रणनीति तैयार की हैं।

सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन दौरे के लिए चुने जाने के बाद से बहुत कम मौके मिले हैं, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। सैंटनर ने पहले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, "वह (सूर्यवंशी) वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नहीं खेले थे लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। हम जानते हैं कि अभिषेक जैसे अन्य खिलाड़ी भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सूर्यवंशी की भूमिका भी काफी बड़ी है।"

उन्होंने कहा, "अगर उन्हें इस श्रृंखला में खेलने का मौका मिलता है तो हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल रहा है। हमने आईपीएल में देखा कि वह कितनी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो हमने उनके लिए रणनीति तैयार की है।"

सैंटनर से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी के बारे में भी पूछा गया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भुवनेश्वर को यहां की परिस्थितियां पसंद आएंगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भुवी को बहुत पसंद आएंगी। अगर विकेट से थोड़ी भी मदद मिलती है, तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। भारत में कुछ सपाट पिचों पर भी उन्होंने गेंद को स्विंग कराने में कामयाबी हासिल की थी। इसलिए मुझे लगता है कि यहां उनका सामना करना न्यूजीलैंड के लिए एक चुनौती होगी।"

सैंटनर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस श्रृंखला में गेंदबाजों का दबदबा रहेगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पहले मैच में ऐसा हो सकता है, लेकिन स्थिति बहुत जल्दी बदल सकती है। यह काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है। दूसरा मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिसका पहले मैच के लिए उपयोग किया जाएगा। इसलिए यह थोड़ा सपाट हो सकता है।"

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article