टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो बीच में छोड़ेंगी Amrapali Dubey? रोते हुए एक्ट्रेस ने दर्द किया बयां

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे अपनी गेम से भटक रही हैं और अब एक्ट्रेस शो में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं। इस मौके पर आम्रपाली ने घर जाने की बात की।

Image

amrapali dubey (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को दमदार कंटेस्टेंट को तौर पर देखा जा रहा था। आम्रपाली ने शो में शानदार एंट्री की थी और शुरुआती हफ्तों में वह मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही थीं, जो सीधा फिनाले तक जा सकती हैं। हालांकि, अब आम्रपाली का गेम पटरी से उतर गया है और इस बात के लिए उन्हें शो में खूब ताने मिल रहे हैं। उन्हें बार बार गेम ना खेलने के लिए टारगेट किया जाता है। इतना ही नहीं, नॉमिनेशन टास्क में आम्रपाली को सबसे बड़ी बॉरिंग कंटेस्टेंट का भी टैग मिला है। वहीं, अब शो में एक्ट्रेस का ब्रेकडाउन हुआ है और वह सलमान खान के शो से जाना चाहती हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उनका मुकाबला किसी से नहीं...' Daler Mehndi के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, की माफी की मांग

    बिग बॉस छोडे़ंगी आम्रपाली दुबे?

    बिग बॉस 20 लाइव फीड में देखने के लिए मिला है कि आम्रपाली दुबे घर में रोते हुए नजर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त लव गिल के सामने अपना दर्द बयां किया है और बताया है कि उन्हें घर में एक ही चीज के लिए बार बार टारगेट किया जा रहा है और अब उनसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है। आम्रपाली ने कहा, 'मुझे अब यहां रहने का मन नहीं करता। हर वीकेंड पर घर जाने का मन करता है। मेरे खेल पर सवाल उठाए जाते हैं और मुझ पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया जाता है। मुझे पता है कि मैंने बिग बॉस के लिए हां क्यों कहा। मेरे पापा बाहर ठीक नहीं हैं। उनकी तबीयत बहुत खराब है और मैं उन्हें छोड़कर शो में आई हूं।' आम्रपाली ने ये भी कहा कि वह कभी ऐसे शो में नहीं आना चाहती थीं जहां पर उन्हें नीचा दिखाया जाए और उन्हें निशाना बनाया जाए। उनका मानना है कि बिग बॉस में रहते हुए उनकी छवि खराब हो रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'घटिया लड़की', अरिश्फा खान संग लड़ाई में Qazi Touqeer ने पार की हद, खत्म हुआ फादर-डॉटर बॉन्ड

      शो में खराब हुईं इमेज

      बता दें कि आम्रपाली दुबे को वीकेंड का वार में सलमान खान कई बार बोल चुके हैं कि वह शो में कुछ नहीं कर रही हैं। इसके अलावा, शो में वह जब भी किसी मुद्दे पर बोलती हैं तो गुल्लू उनके पीछे पड़ जाते हैं और बोलते हैं कि वह दूसरे के मुद्दों में फुटेज लाने के लिए आती हैं। उनका खुद का कोई मुद्दा नहीं है। शो में जब अरिश्फा की एक लाइफ गई थी और अरिश्फा को दोस्त उदिति का सपोर्ट नहीं मिला था। तब भी आम्रपाली ने मुद्दा उठाया था और उन्हें खरी खोटी सुनने को मिली थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article