टीवी मसाला

Bigg Boss 20: प्लानिंग-प्लॉटिंग के चक्कर में स्काउट, यंग और आसिफ ने तोड़ा बड़ा नियम, घरवालों ने भुगती सजा

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्काउट ओपी, यंग डीएसए और आसिफ खान की गलती के कारण सभी घरवालों ने सजा भुगती।

Image

Bigg Boss 20: तीन के चक्कर में घरवालों ने भुगती सजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को दिलचस्प मोड़ दे दिया है। शो में बीते दिन नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें अरिश्फा खान, उदिति सिंह, मनीष गोयल, मैरी कॉम, लवप्रीत गिल और गुल्लू पर गाज गिरी। 'बिग बॉस' के घर में कई ऐसे नियम तय किये गए हैं, जिन्हें तोड़ने पर घरवालों को सजा मिलती है। वहीं हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें स्काउट ओपी, यंग डीएसए और आसिफ खान ने घर का बड़ा नियम तोड़ा। उनके चक्कर में 'बिग बॉस 20' के हर कंटेस्टेंट को सजा भुगतनी पड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान का शो बीच में छोड़ेंगी Amrapali Dubey? रोते हुए एक्ट्रेस ने दर्द किया बयां

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि यंग डीएसए, स्काउट ओपी को बेडरूम में मौजूद वॉशरूम में बुलाते हैं। वह आसिफ खान और स्काउट ओपी के साथ बगैर माइक कुछ बात करते हैं। लेकिन उनकी चोरी पकड़ते ही बिग बॉस स्काउट ओपी से कहते हैं कि हाल ही में घर का एक बड़ा नियम टूटा है। वो पूछते हैं कि बाथरूम में कौन-कौन गया था। ऐसे में स्काउट ओपी नाम बताते हैं। बिग बॉस उन्हें जवाब देते हैं, "कैप्टन द्वारा जानबूझकर किये गए नियम उल्लंघन के लिए अब पूरा घर दंड भुगतेगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'घटिया लड़की', अरिश्फा खान संग लड़ाई में Qazi Touqeer ने पार की हद, खत्म हुआ फादर-डॉटर बॉन्ड

    घरवालों के निशाने पर आए स्काउट ओपी

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी की हरकत पर घरवाले नाराज हो जाते हैं। यंग डीएसए कहते हैं कि हमने एक मिनट भी बात नहीं की। लेकिन आम्रपाली उन्हें सलाह देती हैं कि तू एक मिनट तो क्या आधे मिनट भी बात नहीं कर सकता है। वहीं उदिति सिंह स्काउट ओपी से पूछते हैं कि आपको ये नियम पता था? स्काउट ओपी जवाब देते हैं कि पता था, अच्छे से पता था। वहीं उदिति सिंह तंज कसती हैं कि इसके बाद भी आपने किया। स्काउट आगे कहते हैं कि ऐसे तो घर में 100 नियम टूट रहे होते हैं। वहीं अरिश्फा खान ताना मारती हैं कि फिर और करो।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article