Sreeleela Oops Moment: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा श्रीलीला इन दिनों इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं। श्रीलीला ने बीते दिनों ही अपनी MBBS की डिग्री ली है, जिसकी वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हैं। लोग लगातार इन पर कमेंट करके ये बोल रहे हैं कि अब श्रीलीला अपनी अदाओं से लोगों को ना केवल घायल करेंगी बल्कि उनका इलाज भी खुद ही करेंगी। श्रीलीला के कॉन्वोकेशन की वीडियोज और फोटोज वायरल होने के बाद इस वक्त उनकी एक नई वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो OOPS मूमेंट की शिकार होती दिखाई दे रही हैं।
अदाकारा श्रीलीला हुईं ऊप्स मूमेंट की शिकार
असल में अदाकारा श्रीलीला अपनी MBBS की डिग्री लेकर लौट रही थीं। वो जब एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तब वहां पर मीडिया भी मौजूद थी। अदाकारा श्रीलीला ने एक प्यारी सी लाल रंग की ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। श्रीलीला की ये ड्रेस बिल्कुल नई ही थी, जिसका पता तब चला जब वो मुड़कर कार की तरफ बढ़ीं। असल में उनकी ड्रेस के पीछे प्राइस टैग लगा हुआ था, जो कैमरे में आराम से कैद हो गया। लोग लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और श्रीलीला की टांग खींच रहे हैं।
श्रीलीला का इंटरनेट पर उड़ रहा है मजाक
अदाकारा श्रीलीला का इस टैग की वजह से लगातार मजाक उड़ रहा है। लोग लगातार कमेंट में लिख रहे हैं कि अदाकारा को ड्रेस पहनने से पहले एक दफा ध्यान से इसे चेक भी कर लेना चाहिए था। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "ये क्या मैडम... क्या एयरपोर्ट से ही ड्रेस खरीदकर पहनी थी जो टैग हटाना भूल गईं?" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "लग रहा है श्रीलीला को फैशन डिजाइनर ने मना किया था कि टैग को ना हटाएं जिस कारण ये लगा हुआ है। मैम खास दिनों पर तो अपने कपड़े पहन लिया करो...।"
