साउथ मूवीज

Spirit First Look: मुंह में सिगरेट...शरीर पर जख्म, 'स्पिरिट' के प्रभास-तृप्ति के फर्स्ट लुक ने उड़ाए होश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 1, 2026, 09:35 AM IST

Spirit First Look Poster: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के डायरेक्शन में बन रही साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में प्रभास और तृप्ति डिमरी का धांसू लुक नजर आ रहा है।

Image

Image Source: Spirit Movie

Spirit First Look Poster: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी करने का वादा किया था, जो अब पूरा हो गया है। फिल्म स्पिरिट का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इस पोस्टर में प्रभास एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म स्पिरिट के इस पोस्टर में क्या खास है।

'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज

प्रभास की फिल्म स्पिरिट एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला पोस्टर है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। फिल्म स्पिरिट के इस पोस्टर में प्रभास के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी नजर आ रही है। पोस्टर में प्रभास का रग्ड, घायल और ब्रूटल अवतार में दिखाई दिए। लंबे बाल, फुल बीयर्ड-मूंछ, शर्टलेस बैक पर स्टिचेस और बैंडेज, एक हाथ में शराब का ग्लास और सिगरेट मुंह में। तो वहीं तृप्ति डिमरी साड़ी में सिंपल लुक में प्रभास की सिगरेट जला रही हैं, शांत लेकिन पावरफुल एक्सप्रेशन के साथ नजर आईं। प्रभास और तृप्ति डिमरी के फैंस इस पोस्टर को देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते दिखाई दिए।

यहां देखें 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर

फैंस को नए साल पर मिला गिफ्ट

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बन रही प्रभास और तृप्ति डिमरी की फिल्म स्पिरिट के पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। कोई फिल्म का पोस्टर देखने के बाद से मूवी को सुपरहिट बता रहा है, तो कोई फिल्म की रिलीज के लिए बेताब नजर आया। प्रभास और तृप्ति डिमरी की फिल्म स्पिरिट के पहले पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article